{"_id":"5d9894898ebc3e01711f7b1e","slug":"monsoon-will-leave-himachal-after-three-days-snowfall-raises-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल से तीन दिन बाद विदा होगा मानसून, बर्फबारी से ऊंचाई वाले भागों में बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल से तीन दिन बाद विदा होगा मानसून, बर्फबारी से ऊंचाई वाले भागों में बढ़ी ठंड
Sat, 05 Oct 2019 06:33 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 05 Oct 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
पांगी- साच दर्रे में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवभूमि हिमाचल से दशहरा पर मानसून विदा हो जाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार तक मानसून विदा होने के आसार जताए हैं। रविवार से प्रदेश के मैदानी जिलों कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहेगा जबकि अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में 11 अक्तूबर तक हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
उधर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 3.0, कल्पा में 5.4, मनाली में 6.8, कुफरी में 9.7, भुंतर में 11.2, शिमला में 12.1 और डलहौजी में 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शिमला शहर में धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए रहे।
विज्ञापन
शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 30.3, बिलासपुर में 30.0, हमीरपुर में 29.8, सुंदरनगर में 29.6, कांगड़ा में 28.5, भुंतर में 27.4, चंबा में 27.2, सोलन में 27.0, नाहन में 24.9, धर्मशाला में 24.4, शिमला में 22.9, कल्पा में 17.0, डलहौजी में 16.7 और केलांग में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में मानसून अब सामान्य हो गया है। उन्होंने बताया कि बीते साल चार अक्तूबर को हिमाचल से मानसून की विदाई हुई थी।
विज्ञापन