{"_id":"5eeb747f32124d5e94062a09","slug":"monsoon-will-knock-in-himachal-on-june-25-meteorological-department-released-forecast","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में इस दिन दस्तक देगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में इस दिन दस्तक देगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
Thu, 18 Jun 2020 07:34 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 18 Jun 2020 07:34 PM IST
विज्ञापन
शिमला में बारिश( फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में शुक्रवार से मौसम में बदलाव आएगा। शनिवार से प्री मानसून की बारिश शुरू होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 25 जून तक प्रदेश में मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान जताया है। इस साल मानसून के चार से पांच दिन पहले हिमाचल में आने की संभावना जताई गई है। मौसम केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मौसम की वर्तमान स्थिति को देखते हुए 25 या 26 जून तक मानसून के हिमाचल पहुंचने के आसार हैं। शुक्रवार से पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है। ऐसे में 24 जून तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा।
विज्ञापन
गुरुवार को धर्मशाला और मनाली में बादल बरसे जबकि शिमला में बादल छाए रहने के साथ हल्की धूप खिली। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। मैदानी जिलों में गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 40.5, बिलासपुर में 40.0, हमीरपुर में 39.8, कांगड़ा-चंबा में 35.4, सुंदरनगर में 36.1, भुंतर में 33.7, सोलन में 34.0, नाहन में 33.2, धर्मशाला में 30.8, शिमला में 27.4, कल्पा में 26.0, केलांग में 23.0 और डलहौजी में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, न्यूनतम तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। बुधवार रात को ऊना में न्यूनतम तापमान 25.7, बिलासपुर में 24.5, हमीरपुर में 24.2, कांगड़ा में 23.2, मंडी में 20.1 और शिमला में 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन