फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   monsoon Weakened in Himachal, no rain for next three days

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानसून, इन जिलों में इतने दिन साफ रहेगा मौसम

Fri, 06 Jul 2018 09:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 06 Jul 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
monsoon Weakened in Himachal, no rain for next three days

प्रदेश में एक सप्ताह तक लगातार बारिश होने के बाद मानसून कमजोर पड़ गया है। वीरवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

विज्ञापन


मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल स्पीति में आगामी तीन दिन मौसम साफ रहेगा। अब नौ जुलाई से पूरे प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय होकर 11 तक बरसेगा।

विज्ञापन

इन जिलों में 8 जुलाई तक बारिश के आसार

monsoon Weakened in Himachal, no rain for next three days

छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में आठ जुलाई तक हल्की बारिश के आसार हैं। वीरवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।

वीरवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 31.3, ऊना-कांगड़ा-चंबा में 31.2, हमीरपुर में 31.1, नाहन में 29.0, सुंदरनगर में 27.9, भुंतर में 25.5, धर्मशाला में 26.6, शिमला में 23.9 और केलांग में 20.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

जिले में एचआरटीसी ने लगघाटी के माशना-थाच रूट पर बस सेवाएं बंद रखी हैं। कच्ची सड़कों पर चालकों को मौसम का रुख देखकर सावधानी बरतने को कहा गया है। लाहौल में भूस्खलन से बंद हुआ तिंदी-भुजुंड मार्ग बहाल नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed