फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   monsoon in himachal will reach with in two to three days

कमजोर पड़ा मानसून, हिमाचल आने में लगेंगे तीन से चार दिन

Sat, 01 Jul 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 01 Jul 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
monsoon in himachal will reach with in two to three days

प्रदेश में मानसून पहुंचने के लिए अभी तीन-चार दिन और लगेंगे। पूर्व में मानसून कमजोर पड़ने से ऐसा हुआ है। इन दिनों हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। प्रदेश में हो रही बारिश मानसून की बारिश नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि हिमाचल में इस बार मानसून आने में देरी हो गई है।

विज्ञापन


पूर्व की तरफ  से राज्य में मानसून आता है। अभी पूर्व के कई इलाकों में बारिश नहीं हो रही है। मानसून आने में अभी 3 से 4 दिन और लग सकते हैं। उधर, शुक्रवार को भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन


कुल्लू जिले में तीन दिन से जारी मूसलाधार बारिश से आधा दर्जन बस रूट प्रभावित हो गए हैं। बस्तोरी, बडोगी, छमाहण और करशाला मार्ग पर बस सेवा बंद है। एनएच-305 पर माशनूनाला की पहाड़ी से आ रहीं चट्टानों-पत्थरों से यातायात पर असर पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, चार जुलाई तक पूरे प्रदेश में जारी रहेगी बारिश

monsoon in himachal will reach with in two to three days

निगम की बसें करीब एक घंटा देरी से पहुंच रही हैं। लाहौल का तांदी-संसारी मार्ग नाले में बढ़े जलस्तर से बंद हो गया है। मनाली-लेह मार्ग जिंगजिंगबार के समीप बार-बार अवरुद्ध होने से सैलानियों के साथ बीआरओ की दिक्कतें बढ़ गई हैं। खराब मौसम के बीच केलांग-लेह-दिल्ली बस सेवा फिर बहाल हो गई है।

जिला चंबा में भी कुछ संपर्क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। सिरमौर में रेणुका-संगड़ाह मार्ग फिर बीती रात बंद हो गया। यह मार्ग बीते वीरवार को करीब 15 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया था। वीरवार रात को भारी मलबा व पत्थर आने से मार्ग खड़कोली के समीप बंद हो गया। शुक्रवार को मलबा हटाने के कार्य में जुटी जेसीबी पर भी भारी मलबा आ गिरा।

इससे जेसीबी को 6 लाख का नुकसान हुआ है। मकानों के ढहने का खतरा पैदा हो गया है। घर के आगे कई जगह रिटेनिंग दीवार गिर गई है। शिलाई के बरकास व पांवटा के पुरूवाला में लोगों के घरों पर आ गिरा है। सुरक्षा दीवारें ढहने से भी लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

शुक्रवार को शिमला में अधिकतम तापमान 20.9, सुंदरनगर में 29.7, भुंतर में 26.0, कल्पा में 17.6, धर्मशाला में 28.2, ऊना में 33.0, सोलन में 27.2, कांगड़ा में 30.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed