{"_id":"6ac7931dbc8124c88d0175af","slug":"jbt-recruitment-directorate-of-education-releases-counseling-schedule-for-72-differently-abled-candidates-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबीटी भर्ती: शिक्षा निदेशालय ने 72 दिव्यांग अभ्यर्थियों की काउंसलिंग का शेड्यूल किया जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेबीटी भर्ती: शिक्षा निदेशालय ने 72 दिव्यांग अभ्यर्थियों की काउंसलिंग का शेड्यूल किया जारी
Thu, 08 Oct 2026 06:27 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 08 Oct 2026 06:27 PM IST
सार
शिक्षा निदेशालय ने जिला एवं श्रेणीवार अभ्यर्थियों की सूची जारी की है। निदेशालय ने कहा है कि चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर मूल प्रमाणपत्रों सहित उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
हिमाचल स्कूल शिक्षा निदेशालय।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
जेबीटी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा निदेशालय ने दिव्यांग वर्ग के 72 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया है। निदेशालय ने जिला एवं श्रेणीवार अभ्यर्थियों की सूची जारी की है। निदेशालय ने कहा है कि चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर मूल प्रमाणपत्रों सहित उपस्थित होना होगा। लो-विजन (दृष्टिबाधित) श्रेणी के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 22 अक्तूबर को सुबह 10:30 बजे राज्य कार्यालय विशेष शिक्षा कसुम्पटी में होगी। अन्य दिव्यांग श्रेणियों के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 23 अक्तूबर को सुबह 10:30 बजे होगी।
विज्ञापन
इस दिन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला में दस्तावेज सत्यापन एवं काउंसलिंग होगी। सबसे अधिक 15 अभ्यर्थी मंडी जिले से काउंसलिंग के लिए बुलाए गए हैं। इसके बाद कांगड़ा और सिरमौर से 10-10, बिलासपुर से 9, शिमला और सोलन से 7-7, चंबा से 5, हमीरपुर से 4, ऊना से 3, कुल्लू से 1 तथा किन्नौर से 1 अभ्यर्थी शामिल है। लाहौल-स्पीति से इस श्रेणी में कोई अभ्यर्थी नहीं है। 72 अभ्यर्थियों में 4 दृष्टिबाधित, 41 श्रवण बाधित/अन्य संबंधित श्रेणी, 11 चलन संबंधी दिव्यांगता तथा 16 बहुदिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थी शामिल हैं।
विज्ञापन