फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   monsoon in himachal: 13,000 PWD workers deployed in the field to deal with rain, holidays cancelled

Himachal News: बरसात से निपटने के लिए फील्ड में उतारे 13,000 पीडब्ल्यूडी कर्मी, छुट्टियां रद्द

Sat, 29 Jun 2024 10:32 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Jun 2024 10:32 AM IST
सार

सरकार ने लोक निर्माण विभाग के मंडल और उपमंडल स्तर पर मलबा हटाने व सड़कों को यातायात के लिए बहाल रखने के लिए 500 पोकलेन, डोजर, रोबोट और जेसीबी लगाई हैं। 

विज्ञापन
monsoon in himachal: 13,000 PWD workers deployed in the field to deal with rain, holidays cancelled
गंबरपुल के पास सड़क पर मलबा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल में बरसात से निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 13,000 कर्मचारियों को फील्ड में तैनात किया है। सरकार ने लोक निर्माण विभाग के मंडल और उपमंडल स्तर पर मलबा हटाने व सड़कों को यातायात के लिए बहाल रखने के लिए 500 पोकलेन, डोजर, रोबोट और जेसीबी लगाई हैं। जरूरत पड़ने पर विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द की जा सकती हैं।  मार्ग अवरुद्ध की जानकारी को लेकर लोक निर्माण विभाग के मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य ने कहा कि बीते साल की आपदा से सबक लेते हुए विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अलर्ट किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

सड़क मार्ग अवरुद्ध होने को लेकर प्रतिदिन रिपोर्ट साझा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारियों को आवश्यकता पड़ने पर और अधिक श्रमशक्ति एवं मशीनरी की तुरंत उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जुलाई महीने में सेब सीजन शुरू होगा। ऐसे में सरकार की प्राथमिकता रहेगी कि सीजन के दौरान कोई भी सड़क बंद न रहे। इसके अलावा बीते साल आपदा के दौरान जिन सड़कों को भारी नुकसान हुआ है। उन क्षेत्रों में भी विशेष ध्यान देने  को कहा गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह हिमाचल की सड़कों का लगातार निरीक्षण करते रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बोले-सतर्क रहें संबंधित विभाग
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बरसात के दृष्टिगत सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी संबंधित विभागों को किसी भी संभावित प्रतिकूल स्थिति से निपटने के लिए निरंतर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में चिह्नित किए गए विभिन्न स्थानों में पर्याप्त संख्या में श्रमशक्ति और मशीनरी तैनात की गई है। सरकार किसी भी प्राकृतिक आपदा की संभावित चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके दृष्टिगत विभिन्न स्तरों पर प्रभावी एवं सकारात्मक कदम उठाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed