हिमाचल पहुंचा मानसून, एक हफ्ते तक भारी बारिश की चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सिरमौर, सोलन और ऊना जिले के कुछ इलाकों को छोड़कर मंगलवार को प्रदेश भर में झमाझम मानसून पहुंच गया है। वर्ष 2015 में 25 जून को मानसून पहुंचा था लेकिन इस बार चार दिन पहले ही दस्तक दे दी है।
मानसून आते ही 22 और 23 जून को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 27 जून तक प्रदेश भर में बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि 25 जून तक पूरे प्रदेश में मानसून पहुंच जाएगा।
मंगलवार दोपहर बाद राजधानी शिमला में जमकर बारिश हुई। ऊना, कांगड़ा, सिरमौर, सोलन, हमीरपुर और चंबा में भी झमाझम बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र ने इस साल अच्छी बारिश की संभावना जताई है। अगर ऐसा हुआ तो किसानों और बागवानों को बड़ी राहत मिलेगी।
1 से 21 जून तक सामान्य से ज्यादा बारिश
हिमाचल में इस साल एक से 21 जून तक प्रदेश में 67 मिलीलीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 29 फीसदी ज्यादा है। कुल्लू, लाहौल स्पीति और किन्नौर जिलों को छोड़कर सभी जिलों में सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।
बिलासपुर में 111, हमीरपुर में 67, कांगड़ा में 18, मंडी में 82, सिरमौर में 94, शिमला में 16, सोलन में 223 और ऊना में 144 फीसदी सामान्य से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश से जहां इस बार फसलों की पैदावार बढ़ने की उम्मीद है वहीं, पेयजल संकट से भी राहत मिल जाएगी।
यहां देखें कहां, कितना तापमान रहा
ऊना में सबसे अधिक 34.6, शिमला में 23.2, सुंदरनगर में 31.9, भुंतर में 32.4, कल्पा में 25, धर्मशाला में 29.6, नाहन में 29.1, सोलन में 27, मंडी में 33.8, हमीरपुर में 34.1, कांगड़ा में 28.8 और केलांग में 28.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
बारिश शुरू होने से अब प्रदेश भर में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।