फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   monkey creates chaos in igmc shimla

अस्पताल में बंदर का उत्पात, डॉक्टर के कमरे में लगा दी आग

Mon, 14 Mar 2016 01:45 PM IST
सुमित ठाकुर/अमर उजाला, शिमला
सुमित ठाकुर/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 14 Mar 2016 01:45 PM IST
सार

  • खिड़की के टूटे शीशे से अंदर दाखिल हुआ बंदर, बिजली की तार से छेड़छाड़
  • बड़ा हादसा टला, समय रहते पा लिया आग पर काबू
  • कमरे में फर्नीचर राख, आग ज्यादा फैलती तो काबू करना हो जाता है मुश्किल

विज्ञापन
monkey creates chaos in igmc shimla
कमरे की खिड़की का शीशा टूट हुआ था। यहां से बंदर कमरे में दाखिल हुआ और उछल कूद करने लगा।

विस्तार

आईजीएमसी ‌शिमला में बंदर के उत्पात से एक डॉक्टर के कमरे में आग लग गई। कमरे से उठ रहे धुएं को कुछ तीमारदारों ने देखा और प्रबंधन को इस बारे में सूचना दी। आग को फैलने से पहले रोक दिया गया लेकिन कमरे में रखा कुछ फर्नीचर जल कर राख हो गया। अगर समय रहते पता नहीं चलता तो अस्पताल में बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन


आईजीएमसी में आग से निपटने के लिए पहले से ही पुख्ता प्रबंध नहीं हैं। अग्निशमन महकमे की ओर से इस बारे में पहले ही आगाह भी कर दिया गया है। आग मेडिसन महकमे में कार्यरत एक प्रोफेसर के कमरे में लगी। रविवार को छुट्टी थी, लिहाजा सभी कमरे बंद थे, उस ओर आवाजाही भी बंद थी।
विज्ञापन


कमरे की खिड़की का शीशा टूट हुआ था। बताया जा रहा है कि यहां से बंदर कमरे में दाखिल हुआ और उछल कूद करने लगा। बताया जा रहा है कि इसी दौरान बिजली की तार से छेड़छाड़ हुई और शार्ट सर्किट हो गया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में रखी किताबें भी फाड़ डाली

monkey creates chaos in igmc shimla
बंदर ने उत्पात मचाते हुए कमरे में रखी किताबें फाड़ डाली और कागज पूरे कमरे में बिखेर डाले।

आग फैल जाती तो गंभीर मरीजों को वार्ड से सुरक्षित निकालना एक बड़ी चुनौती होती। बताया जा रहा है कि बंदर ने उत्पात मचाते हुए कमरे में रखी किताबें फाड़ डाली और कागज पूरे कमरे में बिखेर डाले। आग पर काबू पाने के लिए अस्पताल की दीवारों पर टंगे अग्निशमन यंत्र भी शोपीस बन कर रह गए हैं।

हादसे के समय इन्हें कैसे इस्तेमाल किया जाना है इस बारे में शायद ही किसी को कोई जानकारी हो। अग्निशमन महकमे ने पहले ही अस्पताल प्रबंधन को आगाह कर रखा है कि अगर कभी अस्पताल में भीषण अग्निकांड होता है तो ऐसे बहुत कम विकल्प मौजूद है। जहां से मरीजों, तीमारदारों, डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को सुरक्षित बाहर भेजा जा सके।

क्या कहता है अस्पताल प्रबंधन- आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने कहा कि संभव है कि शार्ट सर्किट होने की वजह से यह हादसा हुआ हो। हादसे में कमरे में रखा कुछ फर्नीचर जल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed