हिमाचल में मोदी से लेकर हेमा तक करेंगे प्रचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में नरेंद्र मोदी से लेकर बालीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी तक भाजपा की स्टार प्रचारक होंगी। भाजपा ने प्रदेश में चुनाव प्रचार करने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी को अपने स्टार प्रचारकों की सूची सौंप दी है, जिसमें केंद्रीय स्तर के 12 नेताओं और 28 प्रदेश स्तर के नेताओं के नाम शामिल किया गया है।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गणेश दत्त के अनुसार राजनाथ सिंह, लाल कृष्ण आडवाणी, नरेंद्र मोदी, डा.मुरली मनोहर जोशी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, वेंकैया नायडू, बलवीर पुंज, राम लालजी, उमा भारती, स्मृति रानी और हेमा मालिनी के नाम केंद्रीय स्तर के नेताओं में शामिल किया गया है।
28 प्रदेश स्तर के नेता भी शामिल
प्रदेश की सूची में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, जगत प्रकाश मेहता, सतपाल सिंह सती, पवन राणा, रणधीर शर्मा, राजीव बिंदु, विपिन परमार, अनुराग ठाकुर, शांता कुमार, राम स्वरूप, वीरेंद्र कश्यप सहित कुल 28 नेताओं का नाम शामिल किया है।
प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व की ओर से उक्त नाम फाइनल किये जा चुके हैं। इसके बाद इस सूची को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौहान को सौंपी जा चुकी है।
इन नेताओं की ओर से प्रदेश भर में चुनाव धुआंधार चुनाव प्रचार किया जाएगा। केंद्रीय स्तर के नेता हिमाचल में कब कब चुनाव प्रचार करने के लिए आएंगे। इसके लिए भी जल्द ही तिथि तय की जाएगी।
कांग्रेस को अभी मंजूरी का इंतजार
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता नरेश चौहान ने बताया कि पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची तैयार कर ली है, लेकिन इस सूची को मंजूरी के लिए केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया है।
केंद्रीय नेतृत्व से स्वीकृति मिलने के बाद ही पार्टी की ओर से सूची मुख्य निर्वाचन आयोग को सौंपी जाएगी।