फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Modi have to immediately expel Meenakshi from party: Bttra

मीनाक्षी लेखी को तुरंत निष्कासित करें मोदी: बत्तरा

Wed, 30 Apr 2014 09:57 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
बयूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 30 Apr 2014 09:57 PM IST
विज्ञापन
Modi have to immediately expel Meenakshi from party: Bttra

शहीद कैप्टन बिक्रम बतरा की माता और हमीरपुर से आम आदमी पार्टी (आप) की प्रत्याशी कमल कांता बतरा ने कहा कि 15 साल तक मोदी को शहीदों की याद क्यों नहीं आई। अब चुनाव के समय वोट बैंक के लिए शहीदों को याद किया जा रहा है।

विज्ञापन


मोदी अगर शहीदों के प्रति सम्मान रखते हैं तो वे पार्टी प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी को तुरंत निष्कासित करें। लेखी ने अपने एक बयान में शहादत का अपमान किया है। गाौर हो कि मीनाक्षी लेखी ने कहा था कि जो शहीद होते हैं देश के लिए, वो किसी एक माता के नहीं हो सकते। चुनाव किसी की मां, बेटे और बहू के आधार पर नहीं होते। आपने क्या किया है, इस पर होते हैं।
विज्ञापन


बतरा ने कहा कि भाजपा को हमीरपुर से अपना उम्मीदवार वापस ले लेना चाहिए, क्योंकि भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर पर लगे आरोपों की सीबीआई से जांच करवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2002 में गोधरा कांड के दौरान जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तो शांता कुमार ने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को मोदी का इस्तीफा लेने की मांग की थी। उन्होंने मांग की कि शांता कुमार के उस पत्र को सार्वजनिक किया जाए।

उन्होंने कहा कि हिमाचल में कुछ पूर्व सैनिक नेता पूर्व सैनिकों को गुमराह कर पार्टी विशेष को वोट डालने के लिए बाध्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया जैसे नेताओं ने शहीदों, उनकी विधवाओं, उनके परिवारों और पूर्व सैनिकों के लिए कुछ नहीं किया, जबकि वे लोगों को गुमराह करने में लगे हुए हैं।


उन्होंने कहा कि जब सोनिया गांधी अपने पति और राहुल गांधी अपने पिता और दादी के नाम पर वोट मांग सकते हैं तो वह अपने शहीद बेटे के नाम पर वोट क्यों नहीं मांग सकती। इस मौके पर कमल कांता बतरा के पति गिरधारी लाल बतरा, संसदीय क्षेत्र के प्रभारी सुधीर, सुभाष चोपड़ा, संजीव रणौत उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed