{"_id":"586927f04f1c1b425ceedc4d","slug":"mobile-phones-worth-several-lakhs-stolen-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का ताला तोड़ 18 लाख रुपये के 206 मोबाइल चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान का ताला तोड़ 18 लाख रुपये के 206 मोबाइल चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 02 Jan 2017 04:41 PM IST
विज्ञापन
लोअर बाजार में मान सरोवर मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर शातिर चोर करीब 18 लाख कीमत के मोबाइल चोरी कर ले गए। लाखों की चोरी का यह दावा शिकायतकर्ता की ओर से किया गया है। अंदेशा जताया जा रहा है कि वारदात देर रात अंजाम दी गई। रविवार सुबह दुकान के ताले टूटे हुए थे। दुकान मालिक जब मौके पर आया तो दुकान के भीतर की हालत देखकर दंग रह गया।
विज्ञापन
महंगे मोबाइल के करीब 206 सेट गायब थे। वारदात स्थल पर खाली बोरियां भी पाई गईं। अंदेशा है कि चोर बोरी में भर कर मोबाइल ले गए। चोरों ने 31 दिसंबर की रात को ही वारदात को अंजाम दिया। उस समय पूरा शहर नए साल के जश्न में डूबा हुआ था और सुरक्षा व्यवस्था भी चौक चौबंद थी देर रात तक लोगों का आना जाना था।
विज्ञापन
ऐसे शोर गुल ने चोरों का काम आसान कर दिया। चोरी की इतनी बड़ी वारदात से लोअर बाजार के कारोबारियों के हाथ पांव फूल गए हैं। संजीव भारद्वाज की ओर से इस बारे में थाना सदर में शिकायत दी गई है। उधर, सदर पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन