फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mobile cracked in hospital Female doctor bag at himachl

महिला डाक्टर के बैग में रखे मोबाइल में धमाका

Mon, 06 Oct 2014 10:08 AM IST
Updated Mon, 06 Oct 2014 10:08 AM IST
विज्ञापन
mobile cracked in hospital Female doctor bag at himachl

हिमाचल के मंडी जिला में भोजपुर के सिनेमा चौक पर स्थित एक निजी अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां कार्यरत एक महिला डॉक्टर के हैंड बैग में रखा मोबाइल धमाके के साथ फट गया।

विज्ञापन


इससे बैग के चिथड़े उड़ गए। बैग से दूरी पर होने के कारण डॉक्टर सुरक्षित हैं। हालांकि जलते बैग को बाहर फेंकते समय एक व्यक्ति का हाथ मामूली रूप से झुलस गया हैं।
विज्ञापन


घटना की जानकारी सुंदरनगर पुलिस को दी गई। मामला रविवार सुबह का है।

केबिन में हुआ धमाका

mobile cracked in hospital Female doctor bag at himachl

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सिनेमा चौक पर मन्नत अस्पताल की चिकित्सक डा. रिचा शर्मा दोपहर को जैसे ही अस्पताल में अपने केबिन में पहुंची तो उन्होंने रोज की तरह टेबल पर अपना लैदर का हैंड बैग रखा।

इसमें सैमसंग गैलेक्सी-4 मोबाइल था। कुछ देर बाद डा. रिचा के मोबाइल की बैटरी फटने से धमाका हुआ और बैग में आग लग गई। धमाके से बैटरी और बैग के चिथड़े उड़ गए।

आवाज सुन अनुराग शोरूम के मालिक विजय ठाकुर अंदर आए और उन्होंने तुरंत जलते बैग को उठाकर केबिन से बाहर फेंका। इससे उनका हाथ मामूली झुलस गया हैं।

डा. रिचा शर्मा ने इस घटना की जानकारी सुंदरनगर पुलिस को दी। थाना प्रभारी बिन्नी मिन्हास ने बताया पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मोबाइल फटने के कारण

mobile cracked in hospital Female doctor bag at himachl

-बैटरी की ओवर चार्जिगिं
-फूल चुकी बैटरी का इस्तेमाल करना
-दूसरे मोबाइल का चार्जर यूज करना
-मोबाइल पर आने वाली कॉल का स्ट्रांग सिग्नल
-वोल्टेज के हिसाब से मोबाइल में बैटरी न होना

बचाव के तरीके
-संबंधित कंपनी की बैटरी, चार्जर इस्तेमाल करें
-रात को मोबाइल चार्जिगिं पर लगा कर न छोड़ें
-मोबाइल के चार्ज होते ही शॉकेट से हटाएं
-मोबाइल चार्ज करते फोन कॉल रिसीव न करें
-मोबाइल को नमी और पानी में भीगने से बचाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed