फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mla who refuse to take enhanced travel allowance should also leave salary: Sukhu

विरोध करने वाले विधायक दूसरे भत्तों को भी छोड़ दें : सुक्खू

Fri, 06 Sep 2019 03:28 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Sep 2019 03:28 PM IST
विज्ञापन
mla who refuse to take enhanced travel allowance should also leave salary: Sukhu

हिमाचल में विधायकों के यात्रा भत्ते को लेकर मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उन विधायकों पर निशाना साधा है जो भत्ता बढ़ाने का विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन


सुक्खू ने कहा कि जो विधायक यात्रा भत्ता नहीं लेने की बात कह रहे हैं, क्या उन्होंने सितंबर माह की एक तारीख को वेतन के साथ मिले अन्य भत्ते सरकार को वापस कर दिए हैं। उनको हर माह मिलने वाले भत्तों से भी मना कर देना चाहिए।
विज्ञापन


विधायकों के खाते में वेतन और भत्तों का भुगतान करीब दो लाख रुपये किया गया है। ये विधायक प्रदेश की जनता को बताएं कि क्या उन्होंने एक माह के भत्ते लेने से इंकार कर दिया है या फिर अपने ही खाते में जमा रखे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सुक्खू ने भत्तों में बढ़ोतरी की अफ वाह फैलाने पर सरकार को भी घेरा। उन्होंने कहा कि मानसून सत्र में विधायकों के वेतन-भत्तों में कोई इजाफा नहीं किया गया है। सरकार आखिरकार किन मंसूबों को पूरा करने के लिए विधायकों की छवि दागदार करने पर तुली हुई है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जनता के सामने स्थिति आंकड़ों के साथ स्पष्ट करनी चाहिए कि विधायकों के वेतन-भत्ते कब से नहीं बढ़े हैं। सरकार की ओर से भी पूरे मामले में गलत बयानबाजी की जा रही है।

सरकार और विधानसभा अध्यक्ष जनता को स्पष्ट करें कि सत्र के दौरान विधायकों के कौन से वेतन-भत्ते बढ़ाए गए हैं। सत्र में तो सिर्फ  विधायकों का यात्रा क्लेम बढ़ा है। उसकी लिमिट पहले ढाई लाख रुपये थी, जिसे चार लाख किया गया है।

वह भी हिमाचल की सीमा से बाहर यात्रा करने पर क्लेम करने की स्थिति में ही मिलेगा। यात्रा क्लेम अधिकांश विधायक लेते ही नहीं हैं। यह क्लेम उसी तरह का है, जैसे सरकारी कर्मचारियों को यात्रा करने पर एलटीसी मिलता है।  

Trending Videos

वेतन-भत्ते बढ़े नहीं, विधायकों की छवि दागदार कर रही सरकार: सुक्खू

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वेतन-भत्तों में बढ़ोतरी की अफवाह फैलाने पर सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि मानसून सत्र में विधायकों के वेतन-भत्तों में कोई इजाफा नहीं किया गया है।

सरकार आखिरकार किन मंसूबों को पूरा करने के लिए विधायकों की छवि दागदार करने पर तुली हुई है। सरकार के मुखिया के नाते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अपने वक्तव्य में जनता के सामने स्थिति आंकड़ों के साथ स्पष्ट करनी चाहिए कि विधायकों के वेतन- भत्ते कब से नहीं बढ़े हैं।  

विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यहां जारी एक बयान में कहा कि पूरे प्रदेश में इस समय वेतन-भत्तों में बढ़ोतरी का मुद्दा ही गर्माया हुआ है। आम जनता में यही चर्चा का विषय है। सरकार की ओर से भी पूरे मामले में गलत बयानबाजी की जा रही है।

सरकार और विधानसभा अध्यक्ष जनता को स्पष्ट करें कि सत्र के दौरान विधायकों के कौन से वेतन-भत्ते बढ़ाए गए हैं। सत्र में तो सिर्फ  विधायकों का यात्रा क्लेम बढ़ा है। उसकी लिमिट पहले ढाई लाख रुपये थी, जिसे चार लाख किया गया है।

वह भी हिमाचल की सीमा से बाहर यात्रा करने पर क्लेम करने की स्थिति में ही मिलेगा। सुक्खू ने कहा कि यात्रा क्लेम अधिकांश विधायक लेते ही नहीं हैं। इसलिए इसमें वृद्धि कोई मुद्दा ही नहीं है।

यह क्लेम उसी तरह का है, जैसे सरकारी कर्मचारियों को यात्रा करने पर एलटीसी मिलती है। इसके अलावा कोई वेतन-भत्ता विधायकों का नहीं बढ़ा है। फिर सरकार इस मुद्दे को खत्म क्यों नहीं करा रही।

उनका स्टेटस किसके बराबर है और उन्हें वेतन कितना मिलता है। खर्चे कितने होते हैं। जनता उस बात के लिए विधायकों को बेवजह निशाने पर ले रही हैए जो हुई ही नहीं है।  सरकार असलियत जनता के सामने लाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed