फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MLA Vikramaditya singh cut hair of former CM Virbhadra Singh, photo goes viral

लॉकडाउन में बार्बर बन गए विक्रमादित्य, खुद ही काटे पिता वीरभद्र सिंह के बाल, तस्वीर वायरल

Tue, 21 Apr 2020 12:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Apr 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
MLA Vikramaditya singh cut hair of former CM Virbhadra Singh, photo goes viral
पूर्व सीएम वीरभद्र के बाल काटते विक्रमादित्य सिंहरभद्र के बाल काटते विक्रमादित्य सिंह - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन और कर्फ्यू के चलते हेयर कटिंग की दुकानें बंद हैं। इस कारण लोग बाल कटवाने और लिए परेशान हो रहे हैं। बाल कटवाने के लिए लोग सैलून नहीं जा सकते। ऐसे में अधिकांश लोगों को मजबूरी में शेविंग और बाल काटने का काम खुद ही अपने घर पर करना पड़ रहा है। सोमवार को शिमला ग्रामीण हलके से विधायक विक्रमादित्य सिंह भी  बार्बर बन गए। उन्होंने अपने पिता एवं पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के सिर के बाल खुद ही काटे। वीरभद्र सिंह के बाल काटते हुए उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। विक्रमादित्य ने यह तस्वीर अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट की है। तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है कि आज कुछ नया सीखा। घर पर रहें, सुरक्षित रहें। हारेगा कोरोना, जीतेगा इंडिया।

विज्ञापन


बिना काम के बाहर न निकलें बुजुर्ग
वहीं, लॉकडाउन में कुछ छूट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्गों को बेवजह घर से बाहर न निकलने की सलाह ही है। 70 और इससे अधिक उम्र में कई बुजुर्गों इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। ऐसे लोगों को वायरस जल्द पकड़ लेता है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि किसी अवश्य कार्य से यदि घर से निकलना पड़ता है तो फेस कवर का उपयोग अनिवार्य करें और उचित सामाजिक दूरी का भी ध्यान रखें। हाथों को बार - बार साबुन से धोएं। अगर आप अस्वस्थ महसूस करते हैं तो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या चिकित्सक से संपर्क कर सकते है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed