{"_id":"5c3f48cebdec22736b5e8f6c","slug":"mla-rajinder-rana-statement-over-virbhadra-opposition-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमल परिवार से प्यार निभाने वाले अब हो रहे बेनकाब: राजेंद्र राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमल परिवार से प्यार निभाने वाले अब हो रहे बेनकाब: राजेंद्र राणा
Wed, 16 Jan 2019 08:39 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: ashok chauhan
Updated Wed, 16 Jan 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की अंदरूनी जंग पर चुप्पी तोड़ते हुए हमीरपुर विधायक राजेंद्र राणा ने पूर्व सीएम वीरभद्र के विरोधी गुट पर पलटवार किया है। राणा ने कहा कि कांग्रेस की आड़ लेकर धूमल परिवार को फायदा पहुंचाने वाले आज बेनकाब हो रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह लोग अंदरखाते कांग्रेस पर वार और धूमल परिवार से प्यार निभाते रहे। अब यह लोग फिर सक्रिय हो गए हैं। राणा ने कहा कि उन्होंने कभी भी अपने लिए या बेटे अभिषेक के लिए टिकट की मांग नहीं की है।
विज्ञापन
जब ऐसा कुछ हुआ ही नहीं और हाईकमान के समक्ष बात रखी भी नहीं गई तो हमीरपुर के मुट्ठीभर लोग क्यों बेचैन हो रहे हैं। राणा ने कहा कि अगर वीरभद्र सिंह ने अभिषेक के नाम की पैरवी की है तो यह उनकी सियासी नजर और जनता की नब्ज समझने की काबलियत है।
विज्ञापन
राणा ने सीधी चुनौती देते हुए कहा कि चंद कांग्रेसी यह लड़ाई सिर्फ उस धूमल परिवार को राहत देने की कोशिश में हैं, जो जिनकी सियासी जमीन सिमट गई है। राणा ने कहा कि अगर इन कांग्रेस विरोधियों को अपनी ताकत पर इतना ही भरोसा है
तो वह खुद मैदान में उतरें या फिर गारंटी के साथ चुनावी मैदान के लिए नाम सुझाएं। राणा ने कहा कि वह न तो टिकट की रेस में थे न हैं। उनका मकसद सिर्फ कांग्रेस की जीत को पक्का करना है। उन्होंने कहा कि वे राहुल और सोनिया गांधी के समक्ष तमाम तथ्य रखेंगे।