फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mla mahender singh complaint of defective seed of rice

खराब बीज देने पर विधायक ने पुलिस में की शिकायत, अधिकारियों को चेताया

Mon, 25 Sep 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी) Updated Mon, 25 Sep 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
mla mahender singh complaint of defective seed of rice

धर्मपुर (मंडी) के विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर ने धान का बीज खराब निकलने पर कृषि विभाग के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। विधायक ने कृषि विभाग को चेताया है कि यदि जल्द ही क्षेत्र में आकर किसानों की फसल के सैंपल न भरे गए तो वह इस मामले को अदालत में ले जाएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कृषि विभाग पर धान का खराब बीज देने का आरोप लगाया है। इसके लिए बाकायदा उन्होंने धर्मपुर थाना में विभाग के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

उन्होंने विभाग से खराब बीज के कारण किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करने की भी मांग की है। विधायक का दावा है कि क्षेत्र में कई किसानों को कृषि विभाग ने खराब बीज मुहैया करवाया है।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस थाना धर्मपुर में कृषि विभाग के खिलाफ शिकायत पत्र दिया है। शिकायत में विधायक ने कहा कि उन्होंने कृषि विभाग धर्मपुर के कार्यालय से धान का बीज लिया था जोकि खराब निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जब धान की फसल तैयार हुई तो उसमें तैयार धान के दाने पूरी तरह काले निकल रहे हैं। फसल खराब होने का क्या कारण है, कृषि विभाग के अधिकारी, डिप्टी डायरेक्टर और एसएमएस इसकी जांच करें।

अधिकारियों को चेताया-फसल के सैंपल न लिए तो जाएंगे कोर्ट

mla mahender singh complaint of defective seed of rice

इसकी जांच की जाए कि बीज किस कंपनी से लिया था। शिकायत पत्र में यह मांग की है कि जिन-जिन किसानों को बीज दिया गया था, विभाग के एसएमएस और अन्य अधिकारी मौका पर जाकर किसानों की खराब फसल के सैंपल लें और किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाए। अगर विभाग किसानों की खराब फसल का जायजा लेकर मुआवजा नहीं देता है तो वह इस मामले को न्यायालय में ले जाएंगे।

थाना प्रभारी धर्मपुर जय लाल ने कहा कि विधायक महेंद्र ठाकुर की तरफ से शिकायत मिली है। कृषि विभाग के अधिकारियों से बात करके उनसे इसके बारे में पूछा जाएगा और उसके अनुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

कृषि विभाग के विषय वाद विशेषज्ञ रणजीत सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने पर मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया गया है। धान में बीमारी लगी है। लेकिन, फसल पक चुकी है। इस कारण इस पर स्प्रे भी नहीं किया जा सकता है। इस बीमारी का नाम फाल्ट समट है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed