{"_id":"230938d18ec39accd865100cbe4c8b02","slug":"miss-intercontinental-chandni-sharma-from-mandi-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमीफाइनल के लिए आज चुनी जाएंगी 16 सुंदरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमीफाइनल के लिए आज चुनी जाएंगी 16 सुंदरियां
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Wed, 03 Dec 2014 12:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल की बेटी चांदनी शर्मा चौथे पायदान पर बनी हुई है। खास ऑनलाइन वोट न मिलने के कारण वे कोई भी पायदान ऊपर नहीं चढ़ पाईं। वह पांच प्रतिशत ऑनलाइन मत लेकर प्योरोटो रिको, थाइलैंड और फिलिपींस की सुंदरी को कड़ी टक्कर दे रही हैं।
विज्ञापन
वह जर्मनी की राजधानी बर्लिन में इंटर कांटिनेंटल प्रतियोगिता-2014 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। भारतीय समय के अनुसार बुधवार दोपहर बाद डेढ़ बजे तक ऑनलाइन वोटिंग चलेगी। वर्तमान में ऑनलाइन वोटिंग के आधार पर चांदनी का 16 सेमीफाइनलिस्ट में आना तय है।
विज्ञापन
फाइनल रिजल्ट बुधवार दोपहर बाद डेढ़ बजे ऑनलाइन वोटिंग बंद होने के बाद घोषित होगा। प्रतियोगिता में 70 देशों की सुंदरियों को कुल 1,34,059 ऑनलाइन वोट मिले हैं। 9999 ऑनलाइन वोटों के साथ फिलिपींस की सुंदरी पहले, प्यूर्तो रिको की प्रतिभागी 9590 वोट लेकर दूसरे और थाइलैंड की सुंदरी 8872 ऑनलाइन वोट लेकर तीसरे स्थान पर है। चांदनी 6005 ऑनलाइन वोट के साथ चौथे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
कोलबिंया की सुंदरी 5315 वोट लेकर पांचवें स्थान पर है। सेमीफाइनल राउंड में 16 सुंदरियों का चयन ऑनलाइन वोटिंग से होना है। चांदनी शर्मा के पिता गुलाब सिंह और माता सुनीता ने चांदनी के पक्ष में अधिक से अधिक ऑनलाइन वोटिंग करने की अपील की है।
ऐसे करें ऑनलाइन वोट
चांदनी को जिताने के लिए आप ऑनलाइन वोटिंग कर सकते हैं। यह पूर्ण रूप से निशुल्क है। वोटिंग का अधिकार आईपी के माध्यम से दिया गया है। केवल http://www.criticalbeauty.com/p/blog-page.html?m=1 टाइप कर वेबसाइट में जाकर सेकेंड स्टेप के तहत इंडिया-शर्मा चांदनी को वोट कर सकते हैं। एक कंप्यूटर आइपी से केवल एक ही बार वोट किया जा सकता है। यह लिंक फेसबुक पर www.facebook.com/worldbeautyorganization पेज पर उपलब्ध है।