{"_id":"5bec0c7abdec22276562448a","slug":"ministerial-staff-assocation-demanded-for-4-9-14-benefits","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनिस्ट्रीयल स्टाफ ने 4-9-14 का लाभ हर पद पर देने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनिस्ट्रीयल स्टाफ ने 4-9-14 का लाभ हर पद पर देने की मांग उठाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 15 Nov 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन ने मांगपत्र प्रमुख अभियंता आरपी वर्मा को सौंपा। इसमें पुरानी पेंशन बहाली, सहायक की पदोन्नति को दस साल सेवाकाल की शर्त सात वर्ष करने, मंडलों में अधीक्षक ग्रेड-एक के पद सृजित कर उन्हें वितरण एवं आहरण अधिकारी का कार्य देने की मांग उठाई।
विज्ञापन
वहीं, 4-9-14 को प्रत्येक पद पर देने, प्रस्तोता से एचएएस पद पर पदोन्नति के नियम दोबारा बहाल करने, पदोन्नति और नियमित लिपिकीय वर्ग के कर्मचारियों को नियमित ग्रेड पे देने को दो साल की शर्त खत्म करने की भी मांग की। द्विपक्षीय वार्ता के लिए समय निर्धारित करने का भी प्रमुख अभियंता से आग्रह किया। इस पर उन्होंने चर्चा के लिए एक दिसंबर को 11 बजे का समय निर्धारित किया।
विज्ञापन
इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष गोपाल झिल्टा, उपाध्यक्ष प्रेम ठाकुर, वित्त सचिव इंद्र चौहान, प्रांत कार्यालय सचिव बीएस समटा के अतिरिक्त संजीव त्यागी, प्रताप ठाकुर, बलबीर सिंह, गोविंद शर्मा, राजेंद्र बधान, भगत नलवा, सुरेश कुमार, बलवान चौहान, आशा किमटा और कमला ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन