फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   minister Rajendra Garg said that Loss making fair price shops will not be closed

राजेंद्र गर्ग बोले- घाटे में चल रही उचित मूल्य की दुकानें नहीं होगी बंद

Wed, 14 Jul 2021 10:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क,सिहुंता (चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क,सिहुंता (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 14 Jul 2021 10:22 PM IST
सार

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने चंबा प्रवास के दौरान लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह सिहुंता में कहा कि जो निगम की ओर से संचालित डिपो हैं और उनमें कॉरपोरेशन के कर्मचारी कार्यरत हैं, वे घाटे में चल रहे हैं। 

विज्ञापन
minister Rajendra Garg said that Loss making fair price shops will not be closed
मंत्री राजेंद्र गर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में राज्य नागरिक आपूर्ति निगम की घाटे में चल रही उचित मूल्य की दुकानें बंद नहीं होंगी। उपभोक्ताओं को यथावत आवश्यक खाद्यान्न सामग्री की आपूर्ति जारी रहेगी। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने चंबा प्रवास के दौरान लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह सिहुंता में कहा कि जो निगम की ओर से संचालित डिपो हैं और उनमें कॉरपोरेशन के कर्मचारी कार्यरत हैं, वे घाटे में चल रहे हैं।

विज्ञापन


इन डिपुओं से कर्मचारियों को हटाने का निर्णय लिया गया है, लेकिन किसी भी प्रकार से प्रदेश में डिपो बंद नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी सरकारी राशन के डिपो को बंद नहीं करेगी। जो डिपो जहां है, वहीं संचालित किया जाएगा। केवल कर्मचारियों को विभाग में समायोजित किया जाएगा। स्थानीय लोगों को डिपो का संचालन करने के लिए भी नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि डिपो से लोगों को राशन मिलना बंद नहीं होगा। पहले की तरह यथावत राशन मिलता रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed