फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Minister of State Statistics and Programme Implementation Vijay Goel in Dharamshala

केंद्रीय मंत्री गोयल बोले- हर आंकड़े के लिए बनेगा राष्ट्रीय डाटावेयर हाउस

Fri, 16 Nov 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Fri, 16 Nov 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
Minister of State Statistics and Programme Implementation Vijay Goel in Dharamshala

देश के हर प्रकार के आंकड़े के लिए एक राष्ट्रीय डाटा वेयरहाउस तैयार किया जाएगा। इसके लिए सभी सरकारी एजेंसियों को रास्ता निकालने के निर्देश दिए हैं। यह बात धर्मशाला में सांख्यिकीय संगठनों के दो दिवसीय सम्मेलन के शुभारंभ पर केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री विजय गोयल ने कही। 

विज्ञापन


सम्मेलन सरकारी आंकड़ों में गुणवत्ता आश्वासन थीम विषय पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें केंद्रीय और राज्य स्तरीय सांख्यिकीय संगठनों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। गोयल ने कहा कि राष्ट्रीय डाटा वेयरहाउस के लिए देशभर में तीन अलग-अलग प्रकार के सर्वे किए जाएंगे।
विज्ञापन


जिसे 2019 में पूरे देश में लागू किया जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट ने उच्च स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि आंकड़ों को दुरुस्त करना गुड गवर्नेंस का ही एक प्रकार है। राष्ट्रीय डाटा वेयरहाउस से केंद्रीय मंत्रालयों, प्रदेश सरकारों और डैश बोर्ड को सबसे ज्यादा फायदा होगा। इस डाटा वेयरहाउस से देश के योजनाकारों को हर वर्ग के लोगों के लिए सही योजनाएं बनाने में सहायता मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर खाद्य एवं आपूर्ति मामले मंत्री किशन कपूर, राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के चेयरमेन पीसी मोहनन, महानिदेशक (आर्थिक सांख्यिकी), केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय ज्योतिर्मय पोद्दार, हिमाचल सरकार के अपर मुख्य सचिव (वित्त, अर्थशास्त्र और सांख्यिकी) अनिल कुमार खाची, महानिदेशक राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय डीपी मंडल, महानिदेशक (सांख्यिकी), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय टीके शाह सहित देशभर के सांख्यिकी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने किए ज्वालाजी के दर्शन
केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने वीरवार को दिव्य ज्वाला ज्योतियों के दर्शन किए। उनके साथ खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर भी मौजूद रहे। पुजारी प्रशांत, सौरभ व लव ने केंद्रीय मंत्री को विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना करवाई। मंदिर की परिक्रमा करने के बाद मंदिर प्रशासन व ज्वालामुखी एसडीएम राकेश शर्मा ने मंत्री को दिव्य ज्वाला ज्योति की तस्वीर भेंट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed