{"_id":"5ab50da54f1c1b8c778b74e2","slug":"minister-kishan-kapoor-demands-35-crore-from-center-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री राम विलास से मिले किशन कपूर, मांगे 35 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री राम विलास से मिले किशन कपूर, मांगे 35 करोड़
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने नई दिल्ली में केंद्रीय उपभोक्ता मामले मंत्री राम विलास पासवान से भेंट की। कपूर ने केंद्रीय मंत्री से प्रदेश को वर्ष 2016-17 का लगभग 35 करोड़ 99 लाख रुपये के बकाया उपदान को शीघ्र जारी करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
उन्होंने प्रदेश के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली परियोजना को 31 मार्च, 2019 तक बढ़ाने की भी मांग की।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री से प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों के मद्देनजर मिट्टी के तेल का कोटा बढ़ाने और अन्नपूर्णा योजना के तहत गेहूं जारी करने का भी आग्रह किया। राज्य में खाद्यान्नों के भंडारण के लिए और अधिक गोदाम बनाने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्य में गोदामों की कमी के चलते उपभोक्ताओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली व अन्य योजनाओं के तहत वितरित की जा रही खाद्यान सामग्री का भंडारण करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
पासवान ने कपूर को आश्वस्त किया कि प्रदेश का लंबित वर्ष 2016-17 का उपदान शीघ्र जारी करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली परियोजना को आगे बढ़ाने का भी आश्वासन दिया।
केरोसिन का कोटा बढ़ाने का मामला केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय से प्रभावी ढंग से उठाने और अन्नपूर्णा योजना के तहत गेहूं जारी करने के मामले को भी केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय से उठाने का आश्वासन दिया।