फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Minister Anirudh Singh said Harsh Mahajan scams will be investigated

Anirudh Singh: 'हर्ष महाजन के घोटालों की होगी जांच, दोषी पाए गए तो कानूनी कार्रवाई करेगी सरकार'

Tue, 25 Jun 2024 07:08 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 25 Jun 2024 07:08 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने राज्यसभा सदस्य हर्ष महाजन के बयान पर पलटवार किया है। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि उनके समय हुए घोटालों की सरकार जांच करेगी और अगर वह दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
Minister Anirudh Singh said Harsh Mahajan scams will be investigated
पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल में राष्ट्रपति शासन लागू करने के राज्यसभा सदस्य हर्ष महाजन के बयान पर पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने पलटवार किया है। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि हर्ष महाजन अनैतिक तरीके से विधायकों को खरीद कर राज्यसभा सदस्य बने हैं। उनके समय हुए घोटालों की सरकार जांच करेगी और अगर वह दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन


अनिरुद्ध ने कहा कि हर्ष महाजन राष्ट्रपति शासन लगाने की बात कर रहे हैं, ऐसा कोई प्रयास किया गया तो प्रदेश सरकार के पास सर्वोच्च न्यायालय का विकल्प भी मौजूद है। उन्होंने कहा कि विधायकों के निलंबन के मामले में विधानसभा अध्यक्ष नियमों के तहत कार्रवाई कर रहे हैं। भाजपा को संविधान का उपहास बनाने की आदत पड़ गई है। भाजपा ने कांग्रेस के 6 विधायकों को खरीदा उन्हें भाजपा के टिकट पर दोबारा चुनाव में उतारा लेकिन जनता ने उपचुनाव में 4 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को आशीर्वाद दिया। तीन निर्दलीय विधायकों को भाजपा ने इस्तीफा दिलाया है अब इन उप चुनाव में भी जनता इन्हें सबक सिखाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed