{"_id":"667ac833f89e4269eb00443f","slug":"minister-anirudh-singh-said-harsh-mahajan-scams-will-be-investigated-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anirudh Singh: 'हर्ष महाजन के घोटालों की होगी जांच, दोषी पाए गए तो कानूनी कार्रवाई करेगी सरकार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anirudh Singh: 'हर्ष महाजन के घोटालों की होगी जांच, दोषी पाए गए तो कानूनी कार्रवाई करेगी सरकार'
Tue, 25 Jun 2024 07:08 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 25 Jun 2024 07:08 PM IST
सार
कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने राज्यसभा सदस्य हर्ष महाजन के बयान पर पलटवार किया है। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि उनके समय हुए घोटालों की सरकार जांच करेगी और अगर वह दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल में राष्ट्रपति शासन लागू करने के राज्यसभा सदस्य हर्ष महाजन के बयान पर पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने पलटवार किया है। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि हर्ष महाजन अनैतिक तरीके से विधायकों को खरीद कर राज्यसभा सदस्य बने हैं। उनके समय हुए घोटालों की सरकार जांच करेगी और अगर वह दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
अनिरुद्ध ने कहा कि हर्ष महाजन राष्ट्रपति शासन लगाने की बात कर रहे हैं, ऐसा कोई प्रयास किया गया तो प्रदेश सरकार के पास सर्वोच्च न्यायालय का विकल्प भी मौजूद है। उन्होंने कहा कि विधायकों के निलंबन के मामले में विधानसभा अध्यक्ष नियमों के तहत कार्रवाई कर रहे हैं। भाजपा को संविधान का उपहास बनाने की आदत पड़ गई है। भाजपा ने कांग्रेस के 6 विधायकों को खरीदा उन्हें भाजपा के टिकट पर दोबारा चुनाव में उतारा लेकिन जनता ने उपचुनाव में 4 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को आशीर्वाद दिया। तीन निर्दलीय विधायकों को भाजपा ने इस्तीफा दिलाया है अब इन उप चुनाव में भी जनता इन्हें सबक सिखाएगी।
विज्ञापन