फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Middle schools with less than 100 students will not fill DM and PET posts

100 विद्यार्थियों से कम संख्या वाले स्कूलों में नहीं भरे जाएंगे इन शिक्षकों के पद

Tue, 27 Aug 2019 07:26 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Aug 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
Middle schools with less than 100 students will not fill DM and PET posts
हिमाचल में 100 विद्यार्थियों से कम संख्या वाले मिडल स्कूलों में फिलहाल ड्राइंग मास्टर और फिजिकल एजूकेशन टीचर (पीईटी) के रिक्त पद नहीं भरे जाएंगे। मंगलवार को भाजपा विधायकों विनोद कुमार, जवाहर ठाकुर के सवाल पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने स्थिति स्पष्ट की।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें:  हिमाचल विधानसभा सत्र: होटल ठेके पर देने के आरोप में विपक्ष का वाकआउट, सीएम ने बिठाई जांच

विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पहले हाई स्कूलों में पद भरना प्राथमिकता है। उसके बाद ही मिडल स्कूलों पर विचार किया जाएगा। भारद्वाज ने बताया कि 100 विद्यार्थियों से कम संख्या वाले मिडल स्कूलों में डीएम और पीईटी के पद नहीं भरने का केंद्र सरकार ने कानून बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: हिमाचल: पीएम मोदी नवंबर में कर सकते हैं ग्लोबल इन्वेस्टर मीट का शुभारंभ

हिमाचल सरकार इस नियम का पालन कर रही है। उन्होंने बताया कि अगर किन्हीं मिडल स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या 90 के आसपास होगी तो प्रदेश सरकार उपलब्ध बजट और शिक्षकों की संख्या के हिसाब से वहां भर्ती करने का विचार करेगी।
यह भी पढ़ें: सिंगापुर से करार खत्म, जाठियादेवी में हिमुडा खुद बनाएगा कालोनियां
भारद्वाज ने बताया कि कांग्रेस ने जहां अपने पांच साल के कार्यकाल में 7,131 शिक्षकों के पद भरे, वहीं भाजपा सरकार डेढ़ साल के कार्यकाल में ही 4,748 पद भर चुकी है। 

भूतपूर्व सैनिक नहीं मिले तो उनके बच्चों की कर रहे भर्ती
भाजपा विधायक कर्नल इंद्र सिंह के सवाल का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि टीजीटी भर्ती के तहत आरक्षित भूतपूर्व सैनिकों के पदों के लिए उपयुक्त लोग नहीं मिलने पर उनके बच्चों की भर्ती सरकार कर रही है। वर्तमान में उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा इन पदों की भर्ती के लिए रिकॉर्ड एकत्र कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed