{"_id":"5d6534688ebc3e016d62f3b1","slug":"agreement-with-singapore-ends-himuda-will-build-colonies-in-jathiadevi-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगापुर से करार खत्म, जाठियादेवी में हिमुडा खुद बनाएगा कालोनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगापुर से करार खत्म, जाठियादेवी में हिमुडा खुद बनाएगा कालोनियां
Tue, 27 Aug 2019 07:17 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 27 Aug 2019 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी से सटे जाठियादेवी में सैटेलाइट टाउनशिप बनाने के लिए सिंगापुर सरकार की एजेंसी के साथ हिमाचल का करार खत्म हो गया है। अब हिमुडा यहां खुद ही कालोनियां बनाएगा। इसमें डिमांड ऑफ सर्वे के तहत आवेदकों को प्लॉट और फ्लैट देने में प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा कांगड़ा जिला के नगरोटा और देहरा में भी हिमुडा कालोनियां बनाएगा। इसके लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ने विधायक बिक्रम सिंह जरियाल के प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हिमाचल विधानसभा सत्र: होटल ठेके पर देने के आरोप में विपक्ष का वाकआउट, सीएम ने बिठाई जांच
विज्ञापन
सरवीण ने कहा कि काफी लोग हिमुडा से फ्लैट और प्लाट लेने के इच्छुक हैं। हिमुडा के पास शिमला, सोलन और बद्दी में 600 फ्लैट और 400 प्लाट हैं। डिमांड ऑफ सर्वे में एक ही परिवार के 6 से 7 लोगों ने भी आवेदन किया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: पीएम मोदी नवंबर में कर सकते हैं ग्लोबल इन्वेस्टर मीट का शुभारंभ
परिवार के दो से ज्यादा लोगों को प्लाट नहीं दिया जा सकता है। सरवीण ने बताया कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के फैसले के बाद से ही टाउनशिप बनाने को लेकर संशय बना हुआ था। सिंगापुर की नोडल एजेंसी इसको लेकर ज्यादा रुचि नहीं दिखा रही थी।
जहां जमीन नहीं, वहां ब्याज के साथ आवेदकों को राशि लौटाएगा हिमुडा
मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि डिमांड ऑफ सर्वे के तहत वर्ष 2011 में प्रदेश व बाहरी राज्यों के करीब 72 हजार लोगों ने आवेदन किया था। आवेदन वहां के लिए भी आए हैं, जहां पर हिमुडा के पास जमीन ही नहीं है। उन्होंने कहा कि जहां पर हिमुडा की जमीन नहीं है, उन आवेदकों को 5 फीसदी ब्याज समेत राशि लौटाई जाएगी।