{"_id":"691c7234a8232d4a6f0e8e97","slug":"meritorious-students-honored-in-the-annual-function-of-durgapur-school-shimla-news-c-19-sml1002-633984-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: दुर्गापुर पाठशाला के वार्षिक \nसमारोह में मेधावी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: दुर्गापुर पाठशाला के वार्षिक समारोह में मेधावी सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टॉपर गौरव और रूपांकुश भी किए पुरस्कृत
पूर्व राज्यसभा सांसद राम कुमार आनंद ने वितरित किए पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुर्गापुर के मंगलवार को हुए वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावियों को सम्मानित किया गया। कक्षा दसवीं के टॉपर गौरव और बारहवीं के टॉपर रूपांकुश को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। कक्षा आठवीं की छात्रा ईशानी को अंडर-14 जिला स्तरीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता में चयनित होने पर सम्मान मिला।
दीपाली, तनुज और राहुल को अंडर-19 जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार ने प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने हेतु अपने निजी कोष से नकद पुरस्कार भी प्रदान किए। कस्तूरबा बालिका आश्रम की छात्राओं को सांस्कृतिक प्रतियोगिता और रस्साकशी में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। रानी लक्ष्मीबाई हाउस को सर्वश्रेष्ठ हाउस की ट्रॉफी प्रदान की गई।
मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद राम कुमार आनंद ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार ने की और वर्षभर की उपलब्धियों पर आधारित वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सामाजिक कार्यकर्ता अरुण चौहान और संजय ठाकुर विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक रमेश चौहान ने किया। उपप्रधानाचार्य चंद्रकांत शर्मा ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का धन्यवाद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।