फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   members of abvp elected

Shimla News: अक्षय एबीवीपी इकाई अध्यक्ष, सुशील सचिव नियुक्त

Tue, 07 Oct 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
members of abvp elected
शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अक्षय ठाकुर को इकाई अध्यक्ष और सुशील शर्मा को सचिव नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री धनदेव ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि और चुनाव अधिकारी के रूप में विश्वविद्यालय के पूर्व संगठन मंत्री विशाल सकलानी मौजूद रहे। पूर्व इकाई मंत्री आशीष शर्मा ने बीते वर्ष के कार्यों की जानकारी दी। उपाध्यक्ष अमन अदिति ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त अध्यक्ष अक्षय ठाकुर ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहेंगे। इकाई मंत्री सुशील शर्मा ने कहा कि परिषद सदैव छात्र, समाज और राष्ट्रहित में अग्रणी भूमिका निभाती रही है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में परिषद आगे भी छात्रों की समस्याओं को उठाने और उनके समाधान के लिए संघर्ष करती रहेगी। नई कार्यकारिणी में अंकुश वर्मा, पीयूष तोमर, यश ठाकुर, सृति शर्मा, ईशा शर्मा और नताशा खोजान को उपाध्यक्ष बनाया गया, जबकि अभिषेक शर्मा, विकास शर्मा, विक्रम ठाकुर, हर्ष पुर्टा, राखी दत्त्याल, कोमल राव और खुशी कौशल को सह सचिव का दायित्व सौंपा गया। कुल मिलाकर 60 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed