Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mehak and Pallavi topped in folk dance competition

Shimla News: लोक नृत्य स्पर्धा में महक और पल्ल्वी रही अव्वल

Fri, 21 Feb 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Mehak and Pallavi topped in folk dance competition
पहाड़ी उत्सव में पाया दोनों सम्मान
विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकार किए सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। देवभूमि हिम कला मंच शिमला की ओर से शुक्रवार को राजधानी के कालीबाड़ी सभागार में पहाड़ी उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान लोक साहित्य के संरक्षण की दिशा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के प्रसिद्ध लोक कलाकारों, लोक संस्कृति कर्मियों तथा लोक साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। कलाकारों को कला शिखर सम्मान, हिम ताज सम्मान, स्टार ऑफ देव भूमि सम्मान देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग की लोक नृत्य प्रतियोगिता भी हुई। लोकनृत्य प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में महक ने पहला, अंशिका डोगरा ने दूसरा और ध्रुव शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वरिष्ठ वर्ग में पल्ल्वी ठाकुर ने पहला, शाहिल वर्मा ने दूसरा और दिव्यांशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने कलाकारों से लोक संस्कृति की मौलिकता बनाए रखने पर बल दिया। इस अवसर पर पंचायत बाघी के प्रधान नरेश कुमार ठाकुर, कल्चर प्रमोटर सुधीर, अरुण, ड्रामा इंस्पेक्टर किशोर कुमार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन



लोक कलाकार डॉ. जोगिंद्र को मिला कला शिखर सम्मान
कार्यक्रम में पदमश्री विद्यानंद सरैक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया। इसमें सुप्रसिद्ध लोक कलाकार डॉ. जोगिंद्र सिंह हाॅब्बी, वरिष्ठ लोक गायक राजेश मलिक, प्रसिद्ध मंच संचालक मुनीश नंदन, लोक साहित्यकार विरेंद्र वीर, लोक साहित्यकार, लोक संस्कृति कर्मी एवं हिमवाणी संस्था की संरक्षक उमा ठाकुर को लोक संस्कृति तथा लोक साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कला शिखर सम्मान-2025 से सम्मानित किया गया। वरिष्ठ लोक गायिका रोशनी शर्मा, प्रसिद्ध लोक गायिका कविता कीमटा, उभरती लोक गायिका रोहणी डोगरा और देवभूमि हिम कला मंच शाखा सरकाघाट की अध्यक्षा अनीषा भारद्वाज को इसके अलावा हिम ताज सम्मान -2025 से नवाजा गया। इसके अलावा पल्ल्वी ठाकुर, वर्षा शर्मा को कल्चर प्रमोटर और अंशिका डोगरा, आशश्वी शर्मा और वान्या शर्मा को प्रोत्साहन पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article