फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Meeting regarding preparations for the winter session of the Assembly

धर्मशाला: विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियों को लेकर बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश

Fri, 07 Nov 2025 04:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 07 Nov 2025 04:15 PM IST
सार

 विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए उचित प्रबंधों और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में जिला प्रशासन और सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। 

विज्ञापन
Meeting regarding preparations for the winter session of the Assembly
डीसी कांगड़ा ने अधिकारियों के साथ बैठक की । - फोटो : संवाद

विस्तार

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने धर्मशाला में 26 नवंबर से 5 दिसंबर तक आयोजित होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए उचित प्रबंधों और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में जिला प्रशासन और सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में एडीसी विनय कुमार, एडीएम शिल्पी बेक्टा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीर बहादुर, एसडीएम मोहित रत्न, सहायक आयुक्त जगदीप कंवर सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दृष्टिगत विधानसभा सत्र के सफल संचालन के लिए अपनी जिम्मेदरियां सुनिश्चित कर समय से अपनी तैयारियां पूरी कर लें। बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम और विधानसभा सदस्यों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के ठहरने, यातायात प्रबंधन, पेयजल एवं बिजली आपूर्ति, खानपान, स्वास्थ्य और स्वच्छता व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक प्रबंधों को लेकर चर्चा की गई।

विज्ञापन

हेमराज बैरवा ने सत्र के दौरान कानून व्यवस्था के साथ ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए समुचित प्रबंध करने को कहा। उन्होंने कहा कि सत्र में भाग लेने आने वाले अतिथियों के ठहरने और खाने भी उचित व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर विधानसभा परिसर तथा इसके आसपास पार्किंग इत्यादि के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने विधानसभा सत्र के मद््देनजर स्वास्थ्य विभाग को विधान सभा परिसर, जोनल अस्पताल धर्मशाला और टांडा मेडिकल काॅलेज में विशेष इंतजाम रखने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान लोक निर्माण, जल शक्ति, विद्युत, पुलिस, पर्यटन, स्वास्थ्य, सूचना एवं जन संपर्क, अग्निश्मन, परिवहन सहित अन्य विभागों से जुड़े तमाम प्रबंधों की भी जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को अपने विभागों से जुड़ी सभी तैयारियां समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed