फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Medicine stock finished in Jan Aushadhi Kendra of Himachal Pradesh

प्रदेश के जनऔषधि केंद्रों में 400 सस्ती दवाइयों का स्टॉक खत्म, लोग परेशान

Fri, 27 Apr 2018 01:01 PM IST
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 27 Apr 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
Medicine stock finished in Jan Aushadhi Kendra of Himachal Pradesh

हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों और सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मिलने वाली सस्ती दवाइयों का स्टॉक खत्म हो गया है। इन अस्पतालों में चल रहे जनऔषधि केंद्रों में केंद्र सरकार की ओर से अधिसूचित 600 सस्ती दवाइयों में से करीब 400 दवाइयों का स्टॉक खत्म हो चुका है। इस समय मात्र 200 दवाइयां ही इन केंद्रों में उपलब्ध हैं।

विज्ञापन


अस्पतालों में उपचार के लिए आ रहे लोगों को अब बाजार से महंगी दरों पर दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं। दवाओं की कमी का कारण सरकारी कंपनियों में दवाओं का कम उत्पादन माना जा रहा है। इसके अलावा दिल्ली स्थित माल गोदाम को बदलने व जनऔषधि के सॉफ्टवेयर में बदलाव के चलते भी दवाइयों की आपूर्ति नहीं हो रही है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने जनऔषधि केंद्रों में दवाइयों की आपूर्ति के लिए पांच सरकारी दवा कंपनियों कर्नाटक एंटीबायोटिक, हिंदोस्तान एंटीबायोटिक, गुजरात केमिकल, बंगाल केमिकल और आईडीपीएल के साथ करार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कंपनियों में दवा उत्पादन कम हो रहा है, जबकि दवाओं की मांग ज्यादा है। उपभोक्ता संरक्षण समिति के चेयरमैन एडवोकेट सुशील शर्मा का कहना है कि मरीजों को जीवनरक्षक दवाइयों के अतिरिक्त सर्जिकल आइटम बाजार से कई गुणा सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाने के मकसद से प्रदेश में इन केंद्रों को खोला गया है। वर्तमान में यह महज खाली काउंटर साबित हो रहे हैं।      

करीब छह वर्ष पहले देशभर में मरीजों को सस्ती दरों पर जीवन रक्षक दवाइयां और सर्जिकल आइटम उपलब्ध करवाने के लिए केंद्र सरकार ने जनऔषधि केंद्र खोले। सूबे में भी तीन दर्जन से ज्यादा जनऔषधि केंद्र खुले थे, लेकिन दवाइयों की कमी के चलते कुछ केंद्र बंद हो चुके हैं। वर्तमान में 30 केंद्र चल रहे हैं, जिनमें 9 सरकारी क्षेत्र में, जबकि 21 निजी क्षेत्र में चल रहे हैं।       


प्रदेश के सभी जनऔषधि केंद्रों में अगले दस दिनों में दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। दिल्ली स्थित माल गोदाम के शिफ्ट होने और सॉफ्टवेयर बदलने में देरी के चलते दवाइयों की आपूर्ति प्रभावित हुई है। - रोहित ठाकुर, नोडल ऑफिसर, जनऔषधि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed