फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MCI permitted MCH course in IGMC.

अब प्रदेश में ही तैयार होंगे हार्ट सर्जन

Thu, 02 Oct 2014 01:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 02 Oct 2014 01:37 PM IST
विज्ञापन
MCI permitted MCH course in IGMC.

अब हार्ट सर्जन बनने के लिए मेडिकल छात्रों को दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में सीटीवीएस महकमे में चल रही एमसीएच की दो सीटों को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन

तीन साल के डिग्री कोर्स में पहला बैच बैठा है। अगस्त माह में एमसीआई की टीम ने मूलभूत सुविधाओं को लेकर आईजीएमसी का निरीक्षण किया। इसकी रिपोर्ट तैयार कर दो सीटों को चलाने की मंजूरी दे दी। मौजूदा समय में सीटीवीएस महकमे में पांच विशेषज्ञ डाक्टर हैं।
विज्ञापन


तीन मेडिकल स्टूडेंट एमसीएच कर रहे हैं। हर तीन साल बाद आईजीएमसी से दो हार्ट सर्जन बन कर निकलेंगे। अस्पताल में साल 2007 में ओपन हार्ट सर्जरी शुरू हुई थी। तब से लेकर अब तक महकमे ने करीब 1400 ओपन हार्ट सर्जरी सफलता पूर्वक की है। ऑपरेशन की सफलता दर 99 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले ओपन हार्ट सर्जरी के लिए मरीजों को दूसरे प्रदेशों का रुख करना पड़ता था। इलाज पर लाखों खर्च होने के कारण गरीब मरीज इलाज से वंचित रह जाते हैं, लेकिन यहां गरीब मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन होता है। मुख्यमंत्री राहत कोष से भी काफी मरीजों के आपरेशन किए हैं। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के आपरेशन भी निशुल्क होते हैं।

क्या कहते हैं विभागाध्यक्ष
सीटीवीएस के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रजनीश पठानिया ने कहा कि पहली बार एमसीआई की ओर से एमसीएच की दो सीटों को मंजूरी दी है। एमसीआई की ओर से इस बारे में लिखित में सूचना दी है। अब तीन साल का यह डिग्री कोर्स मान्य होगा। इससे प्रदेश में ही हार्ट सर्जन तैयार हो पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed