{"_id":"7b636de26c61ae335859903168ff58ac","slug":"mc-spent-5-lakh-on-dpr","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसी ने डीपीआर बनाने पर लुटाए 5 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसी ने डीपीआर बनाने पर लुटाए 5 लाख
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 22 Apr 2014 10:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा से राज्यसभा सांसद विमला कश्यप ने नगर निगम पर सांसद निधि का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। विमला कश्यप का आरोप है कि उन्होंने गंज बाजार में पार्किंग बनाने के लिए दस लाख रुपये दिए थे लेकिन अभी तक पार्किंग नहीं बनी।
विज्ञापन
जब मामले की जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि नगर निगम ने पांच लाख रुपये पार्किंग की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) पर खर्च कर दिए। शेष राशि से पार्किंग का निर्माण नहीं हो सकता। ऐसे में नगर निगम अब पार्किंग निर्माण के लिए अन्य स्रोतों से धनराशि आने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
सांसद विमला कश्यप ने कहा है कि नगर निगम शिमला को जितना भी कोष दे वह पानी की तरह पी जाता है। नगर निगम शिमला एक दलदल की तरह हो गया है। आने वाले समय में नगर निगम से अच्छा तो सामाजिक सोसाइटियों को कोश देना इससे अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
गंज बाजार में बननी है पार्किंग
गंज बाजार में 40 वाहनों के लिए पार्किंग बनाई जानी है। नगर निगम ने स्टील स्ट्रक्चर पार्किंग बनवाने के लिए हिमुडा से डीपीआर बनवाई है। पार्किंग निर्माण का 75 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाया गया है।
डीपीआर बनाने को निगम ने हिमुडा को पांच लाख रुपये दिए हैं। आर्थिक हालत ठीक नहीं होने के चलते नगर निगम अभी टेंडर कॉल नहीं कर पा रहा है। निगम आयुक्त अमरजीत सिंह ने बताया है कि पार्किंग निर्माण के लिए स्टील स्ट्रक्चर निर्माण करने वाली कंपनियों से बातचीत जारी है।
जल्द ही इस संदर्भ में फैसला लिया जाएगा। निगम ने सांसद निधि का दुरुपयोग नहीं किया है। डीपीआर बनाने को हिमुडा को धनराशि जारी की है।