फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mc shimla monthly meeting today

नगर निगम की मासिक बैठक आज, ये रहेंगे मुद्दे

Thu, 31 Jul 2014 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 31 Jul 2014 11:27 AM IST
विज्ञापन
mc shimla monthly meeting today

नगर निगम शिमला की मासिक बैठक वीरवार दोपहर दो बजे से शुरू हो जाएगी। इस बार की बैठक में शहर से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इनमें सबसे पहले नगर निगम के नियमों को तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर चर्चा की जएगी।

विज्ञापन


जून माह में पार्षदों के विरोध के चलते यह प्रस्ताव टल गया था। विरोध बढ़ने के बाद कार्यवाहक महापौर टिकेंद्र पंवर ने पार्षदों को एक माह तक इस मामले पर मंथन करने का मौका दिया था। वीरवार को निगम सदन में दोबारा से नियमों में संशोधन के प्रस्ताव को लाया जाएगा।
विज्ञापन


संभावित है कि वीरवार को सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हो जाएगा। नए नियमों के तहत नगर निगम ने अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की गई है। पुराने नियमों में फेरबदल करते हुए अब अवैध निर्माण के दोषी व्यक्ति को तीन माह तक की कैद की सजा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जुर्माने की राशि भी बढ़ा दी गई है। जुर्माना दस हजार रुपये से लेकर रोजाना एक हजार रुपये तय किया है। इसके अलावा नगर निगम की पानी की मुख्य लाइन से अवैध तौर पर कनेक्शन जोड़ने वालों पर ही अब दस हजार रुपये का जुर्माना होगा।

इन पर भी रहेगी नजर

राजधानी के लिए कौन सी पेयजल योजना बेहतर है, इसको लेकर वीरवार को नगर निगम सदन में चर्चा होगी। छोटा शिमला वार्ड के पार्षद सुरेंद्र चौहान ने प्रस्ताव लगाकर पब्बर योजना को कोल डैम से बेहतर बताया है।


सुरेंद्र चौहान का कहना है कि शिमला के लिए पानी ग्रेवटी के माध्यम से पब्बर नदी से लाया जाना अधिक उचित होगा। शिमला के लिए पानी की जो स्कीमें चल रही हैं वह सभी पंपिंग द्वारा चलाई जा रही हैं। इस पर भारी बिजली खर्च, पंपों का खर्च उठाना पड़ रहा है।

इसके अलावा शहर में सड़कों के मरम्मत कार्य, बारिश से हो रहे नुकसान से निपटने के उपायों और ऑफिस शिफ्टिंग को लेकर भी चर्चा की जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed