फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MC shimla meeting, decison on LED lights and roads repair in shimla city.

शिमलावासियों को जल्द मिलेगी राहत, नगर निगम ने लिए ये बड़े फैसले

Wed, 20 Apr 2016 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 20 Apr 2016 10:44 AM IST
विज्ञापन
 MC shimla meeting, decison on LED lights and roads repair in shimla city.
बैठक की अध्यक्षता कर रहे निगम महापौर संजय चौहान ने बताया कि शहर की सभी करीब आठ हजार स्ट्रीट लाइटों को एलइडी में बदलने का निर्णय लिया गया है। - फोटो : अमर उजाला

राजधानी शिमला में सभी स्ट्रीट लाइटें तीन माह के भीतर एलइडी में बदल दी जाएंगी। मंगलवार को नगर निगम की वित्त संविदा एवं एवं योजना समिति (एफसीपीसी) की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता निगम महापौर संजय चौहान ने की। महापौर ने बताया कि शहर की सभी करीब आठ हजार स्ट्रीट लाइटों को एलइडी में बदलने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


सभी वार्डों में परंपरागत स्ट्रीट लाइटों के स्थान पर अब एलइडी स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। दिल्ली की कंपनी को स्ट्रीट लाइटों को एलइडी में बदलने का काम सौंपा गया है। एलइडी स्ट्रीट लाइट लगाने के अलावा मेंटेनेंस का जिम्मा भी कंपनी का ही रहेगा। यह स्ट्रीट लाइटें न सिर्फ लंबे समय तक चलेंगी बल्कि इनसे बिजली की खपत में भी कमी आएगी।
विज्ञापन


मौजूदा समय में नगर निगम को स्ट्रीट लाइटों के बिजली बिल के रूप में लाखों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। स्ट्रीट लाइटें खराब होने के कारण शहर के लोगों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। एक बार स्ट्रीट लाइटें खराब होने के बाद महीनों तक मरम्मत नहीं हो पाती। नगर निगम का दावा है कि एलइडी स्ट्रीट लाइटें लगने के बाद लोगों की इन परेशानियों का स्थायी समाधान हो जाएगा। नगर निगम ट्रायल के तौर पर मालरोड पर एलइडी स्ट्रीट लाइटें लगा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह में चकाचक होंगी शहर की 80 सड़कें

 MC shimla meeting, decison on LED lights and roads repair in shimla city.
नगर निगम ने शहर की सभी सड़कों की टारिंग, मैटलिंग करने का फैसला लिया है।

शहर की खस्ताहाल सड़कों पर अब गाड़ियां हिचकोले खाते हुए नहीं चलेंगी। नगर निगम ने शहर की सभी सड़कों की टारिंग, मैटलिंग करने का फैसला लिया है। मंगलवार को नगर निगम की वित्त संविदा एवं योजना समिति की बैठक में दो माह के भीतर शहर की सभी सड़कों को पक्का करने का निर्णय लिया गया।

निगम महापौर संजय चौहान ने बताया कि सड़कों की टारिंग मेटलिंग के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अगले हफ्ते से काम शुरू कर दिया जाएगा। मौजूदा समय में सड़कों की खस्ताहाल स्थिति के कारण शहर के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों की टारिंग, मैटलिंग के लिए मौसम अनुकूल हो गया है इसलिए काम शुरू करने की तैयारी है।

पानी के दो नए टैंकर खरीदेगा नगर निगम
शहर में पानी की किल्लत के मद्देनजर टैंकरों से पानी की सुचारु सप्लाई करने के लिए नगर निगम दो नए वाटर टैंकर खरीदेगा। मंगलवार को हुई एफसीपीसी की बैठक में नए टैंकर खरीदने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। मौजूदा समय में नगर निगम के पास पानी के दो टैंकर हैं।

जल संकट के समय शहर के 25 वार्डों में पानी की सप्लाई के लिए दो टैंकरों से नहीं हो पाती। अस्पतालों और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए भी नगर निगम टैंकर से ही पानी की सप्लाई देता है। नगर निगम के मौजूदा टैंकर पुराने हो चुके हैं इसलिए नगर निगम ने नए टैंकर लेने का निर्णय लिया है।

बर्फ हटाने के लिए खरीदेंगे नया रोबोट

 MC shimla meeting, decison on LED lights and roads repair in shimla city.
नगर निगम ने शहर के लिए एक छोटी जेसीबी मशीन (रोबोट) खरीदने का भी फैसला किया है।

नगर निगम ने शहर के लिए एक छोटी जेसीबी मशीन (रोबोट) खरीदने का भी फैसला किया है। सर्दी में शहर की तंग सड़कों से बर्फ हटाने और छोटे मरम्मत कार्यों के दौरान रोबोट का इस्तेमाल किया जाएगा। मौजूदा समय में नगर निगम के पास एक रोबोट है। जहां बड़ी जेसीबी मशीनें इस्तेमाल नहीं हो पाता वहां नगर निगम रोबोट का इस्तेमाल करता है।

नए सिरे से पलंबरों के रेट तय
नगर निगम से मान्यता प्राप्त पलंबरों के रेट नए सिरे से तय कर दिए गए हैं। पिछले लंबे समय से नगर निगम ने पलंबरों के रेट निर्धारित नहीं किए थे। नए रेटों में की गई बढ़ोतरी के प्रस्ताव को नगर निगम के इस माह होने वाले हाउस में लाया जाएगा। हाउस की अनुमति के बाद नए रेट लागू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed