फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MC Shimla Last Meeting Decisions.

नगर निगम की मासिक बैठक में लिए गए बड़े फैसले, क्लिक कर पढ़ें

Tue, 09 May 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 09 May 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
MC Shimla Last Meeting Decisions.

नगर निगम शिमला का चुनाव से पूर्व संभवत: सोमवार को अंतिम हाउस बुलाया गया। इसमें एफसीपीसी की पांच मई को हुई बैठक में स्वीकृत किए गए डेढ़ करोड़ के विकास कार्यों को अंतिम मंजूरी दे दी गई है। मेयर संजय चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में मौजूद पार्षदों ने सर्वसम्मति से अलग-अलग वार्ड के प्राथमिकता के आधार पर तैयार किए विकास कार्यों के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई।

विज्ञापन


इनमें अधिकतर काम निर्माण और आम लोगों की सुविधाओं से जुड़े हैं। इसमें पानी, सड़क, रिहायश के साथ अन्य जन सुविधाओं वाले है। बैठक में उप महापौर टिकेंद्र पंवर, दीक्षा ठाकुर, सरोज ठाकुर, रजनी सिंह, भारती सूद, मनोज कुठियाला, सत्या कौंडल, शैलेंद्र चौहान कुलदीप ठाकुर, प्रवीण कुमार, अर्चना धवन, संजय परमार सहित समस्त वार्ड के पाषर्द मौजूद रहे।
विज्ञापन


तारा माता मंदिर से फेज-3 तक पाइप लाइन  24. 31,900 रुपये से नॉल्स वूड से न्यू शिमला के लिए बिछेगी। टूटीकंडी फॉरेस्ट ग्राउंड की 15,85,739 रुपये से फेंसिंग होगी। सिसल की पार्किंग की पहली मंजिला में कामकाजी महिला केंद्र को शिफ्ट किया जाएगा, जिसका निर्माण 20,50,000 रुपये से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइपास से कनलोग होते हुए बैम्लोई तक नगर निगम की सड़क और 103 टनल से टूटीकंडी तक की निगम की सड़क को  57,30,000 रुपये से चौड़ा किया जाएगा। टका बैंच पर बने बुक कैफे संचालन को हुए करार की अवधि एक साल बढ़ाई जाएगी। पांजड़ी में नेशनल सेंटर फोर डिजिज कंट्रोल को भूमि का एनओसी देने, सुपरवाइजर का पदनाम बदले जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है।

दस टीमें करेंगी वाटर मीटर बदलने का काम 
नगर निगम की बैठक में पार्षदों ने शहर भर के उपभोक्ताओं के वाटर मीटर लगाने और बदलने के कार्य में तेजी लाने की मांग उठाई। इस पर मेयर ने कहा कि मीटर बदलने के कार्य में लगी छह टीमों की संख्या बढ़ा कर दस कर दी जाएगी। हर हाल में इस माह का पानी का बिल उपभोक्ताओं को नए लगने वाले मीटर की रीडिंग के मुताबिक ही दिया जाएगा। 

मशोबरा में दस दिन में लगेगी एलईडी लाइट
ढली वार्ड से पार्षद शैलेंद्र चौहान ने वार्ड में नई एलईडी लाइट न लगाए जाने से पेश आ रही परेशानी को प्रमुखता से उठाया। चौहान कहा कि पूरे शहर में लाइटें लगाई जा चुकी हैं। उनके वार्ड में अभी तक सिर्फ खंभे ही लग पाए हैं। इस पर मेयर ने दस दिन में लाइट लगाने का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। दूसरे पार्षदों ने भी लाइटों में खराबी का मामला उठाया। 

ढारे में रहने वाले लोगों का मुद्दा भी गूंजा
पार्षद संजय परमार, कृष्णानगर वार्ड से पार्षद रजनी, बेनमोर से पार्षद अनूप वैद्य सहित अन्य पार्षदों ने ढारों में रहने वाले लोगों को पानी के कनेक्शन जारी किए जाने का मामला उठाया। इन्हें पेयजल के लिए पब्लिक टेब से मिलने वाले पानी पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है। इस मामले के उठने मेयर और डिप्टी मेयर ने फाइल मंगवाकर इस पर तुरंत फैसला लिए जाने के निर्देश दिए। 

दस दिन में पूरा किया जाए टेंडर अवार्ड करने का काम 
पार्षदों की ओर से कुछ विकास कार्यों के टेंडर अवार्ड करने में की जा रही देरी के मामले को उठाया और इन्हें जल्द से जल्द अवार्ड करने की मांग उठाई। इस पर मेयर ने संबंधित शाखा के अधिकारियों को दस दिनों के भीतर ऐसे कार्यों के टेंडर अवार्ड करने के निर्देश दिए। यह मामला सुशांत कपरेट, नरेंद्र ठाकुर और अर्चना धवन उठाया।

गिले शिकवे भूला गले मिले पार्षद 
शिमला। नगर निगम का संभवत: अंतिम हाउस होने के बाद पार्षदों में चुनावों को लेकर आपसी बातचीत की। सारे गिले-शिकवे भूलकर पार्षदों में एकता दिखी। पार्षदों ने सदन में शहर में विकास कार्यों से जुड़े सभी मुद्दों पर शांतिपूर्वक चर्चा की। एक दूसरे को  पार्षद एक दूसरे को चुनाव लड़ने के लिए प्रोत्साहित करते दिखाई दिए। अधिकतर पार्षदों ने चुनावी माहौल के कारण अंतिम हाउस मानकर हिस्सा लिया। सदन समाप्त होने के बाद पार्षदों ने साथ में सामूहिक फोटो खिंचवाई। 

यादगार रहती है तस्वीरें, दोबारा चुनकर आएं या न आएं : मेयर
सदन समाप्त होने के बाद मेयर संजय चौहान ने सभी पार्षदों और अधिकारियों को फोटो खिंचवाने के लिए बुलाया। उन्होंने कहा कि ऐसी तस्वीरें यादगार होती हैं, क्या पता दोबारा चुनकर आएं या न आएं।

अपने वार्ड से फिर लड़ना चाहती हूं चुनाव : भारती
लोअर वार्ड पार्षद भारती ने कहा कि वह अपने वार्ड से फिर से चुनाव लड़ना चाहती हूं। उन्होेंने कहा कि वार्ड में सभी विकास कार्य करवाए गए हैं, अगर मौका मिला तो एक बार फिर लोगों की सेवा करना चाहूंगी।


वार्ड के सभी कार्यों को पूरा करना चाहता हूं : शशि
नाभा वार्ड पार्षद शशि शेखर चीनू का कहना है कि इस बार चुनावी मैदान में उतरना नहीं चाहता हूं लेकिन वार्ड के लंबित पड़े सभी कामों को समय रहते पूरा करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed