फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MC Shimla Election: add your name to voter list by voter card number

नगर निगम चुनाव: वोटर कार्ड का नंबर बताएं जुड़ जाएगा सूची में नाम

Sun, 16 Apr 2017 01:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 16 Apr 2017 01:12 PM IST
विज्ञापन
MC Shimla Election: add your name to voter list by voter card number

मतदाता सूचियों की गड़बड़ियों के चलते परेशान मतदाताओं को वोटर कार्ड का एपिक नंबर बड़ी राहत देगा। इस नंबर को बूथ लेवल अधिकारी को बताने भर से मतदाता का नाम उसी के वार्ड की बूथ सूची में बिना झंझट के जुड़ जाएगा। इसके लिए सूची से गायब मतदाता को कोई फार्म भरने की औपचारिकता पूरी करने की जरूरत नहीं होगी। 

विज्ञापन


एक से दूसरे वार्ड, एक बूथ से दूसरे बूथ की मतदाता सूची में गड़बड़ी के कारण नाम दर्ज होने के सभी तरह के मामले हल हो जाएंगे। मतदाता चाहे तो अपने बूथ के अधिकारी को मोबाइल पर भी एपिक नंबर बताकर अपना नाम सूची में दर्ज करवा सकते हैं। 
विज्ञापन

जिन मतदाताओं की यह समस्या है, वे सीधे अपने बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क करें और अपना इस एपिक नंबर बताएं। 

एपिक नंबर के आधार पर ही मतदाता का नाम उसके असल पते के मुताबिक उसके वार्ड और संबंधित बूथ की सूची में जोड़ा जा सकता है। यह राहत सिर्फ उन मतदाताओं के लिए है, जिनका नाम 2012 में हुए नगर निगम चुनाव की वोटर लिस्ट में नाम था, मगर इस बार या तो है नहीं या किसी और वार्ड की सूची में शामिल हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, उपमंडल अधिकारी शिमला शहरी हेमिस नेगी ने माना कि मतदाता के वोटर कार्ड पर अंकित एपिक नंबर से मतदाताओं के नाम सही वार्ड और बूथ की सूची में शामिल करना आसान हो जाएगा। मतदाता इस कार्ड को साथ लेकर आएं या संबंधित बूथ लेवल अधिकारी को बताएं।

क्या है एपिक नंबर 
नगर निगम चुनाव क्षेत्र के मतदाताओं के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता कार्ड जारी किए गए हैं। एटीएम कार्ड की तरह के इन कार्ड में मतदाता के फोटो के ऊपर एक खास तरह नंबर लिखा गया है जिसमें अंग्रेजी के अल्फाबेट और नंबर लिखे मिलेंगे। 

यही एपिक नंबर होता है। यह हर वोटर का यूनिक कोड होता है, जिसके आधार पर मतदाता का पूरा ब्योरा पता किया जा सकता है। इससे वार्ड के हिसाब से मतदाता का नाम तुरंत संबंधित वार्ड और बूथ की सूची में शामिल करना संभव है। 

नए मतदाताओं को भरने ही होंगे दावा आवेदन फार्म 
उपायुक्त कार्यालय परिसर में इन दिनों मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करवाने, संशोधित करने या फि र कटवाने को लेकर दावे और आपत्तियां दर्ज की जा रही हैं। 

इसके लिए मतदाताओं को नगर निगम मतदाता सूची में दावा आवेदन फार्म भरने की प्रक्रिया चल रही है, जो 21 अप्रैल तक जारी रहेगी। नए मतदाताओं को दावा आवेदन फार्म भरने ही होंगे।


आज जारी होगी मतदाताओं की पहली संशोधित सूची 
नगर निगम चुनाव के लिए मतदाता सूची बारह अप्रैल को जारी किए जाने के बाद से अब तक दर्ज दावे और आपत्तियों के आधार पर सूचियों को संशोधित किया गया है। 

पहली संशोधित सूची रविवार को उपायुक्त कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर दोपहर बाद तक सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित कर दी जाएगी, जिसे आम मतदाता देख सकेगा। 

10 लोग पहुंचे नाम दर्ज करवाने
उपायुक्त कार्यालय में शनिवार को दस लोग नाम दर्ज करवाने पहुंचे, जिसमें से 2 लोगों ने फार्म भर कर वापस दिए हैं। रविवार को भी यहां काउंटर खुला रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed