{"_id":"f4772c4c2cfd6e32461601cf31755f06","slug":"mc-fined-10-household-for-water-wastege","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरफ्लो हो रही थी टंकी, एमसी ने काटा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरफ्लो हो रही थी टंकी, एमसी ने काटा कनेक्शन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 17 Apr 2014 07:00 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम की टास्क फोर्स ने वीरवार को पानी की टंकी ओवरफ्लो पाए जाने पर पानी के दस कनेक्शन काटे हैं।
विज्ञापन
शहर में कैथू, रामबाजार और ईदगाह रुलदूभट्ठा में यह कार्रवाई की गई। इन लोगों को अब दो हजार रुपये का जुर्माना चुकाना होगा।
इसके बाद ही कनेक्शन जुड़ेगा। निगम अभियंता विजय गुप्ता ने कहा है कि पानी का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ निगम की यह कार्रवाई आगामी दिनों में भी जारी रहेगी।
गौरतलब है कि नगर निगम ने पिछले कुछ दिन से पानी की बर्बादी को रोकने के लिए विशेष अभियान छेड़ रखा है। इसके तहत निगम की टीम अलग अलग इलाकों का निरीक्षण कर रही है।
विज्ञापन
इस दौरान यदि किसी घर में टंकी ओवरफ्लो करते मिलती है तो तुरंत उस मकान से पानी का कनेक्शन काटा जा रहा है।