फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mayor and dputy mayour not invite for shop anaguration

एमसी की दुकानों के उद्घाटन पर नहीं बुलाए मेयर-डिप्टी मेयर

Wed, 23 Mar 2022 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
mayor and dputy mayour not invite for shop  anaguration
हिमुडा ने उद्घाटन के चंद मिनट पहले दिया निमंत्रण, मेयर-बोली अब नहीं आऊंगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बनाईं नगर निगम की नई दुकानों के उद्घाटन कार्यक्रम में महापौर और उपमहापौर को निमंत्रण ही नहीं दिया। यह कार्यक्रम हिमुडा की ओर से करवाया गया।
अचानक कार्यक्रम से चंद मिनट पहले हिमुडा को इनकी याद आई। इसके बाद मैसेज भेजकर मेयर-डिप्टी मेयर को कार्यक्रम में आने के लिए कहा लेकिन दोनों ने देरी से सूचना मिलने के कारण कार्यक्रम में आने पर असमर्थता जताई। शहरी विकास मंत्री भी मेयर डिप्टी मेयर को न देखकर हैरान थे। शहर के सब्जी मंडी में बनीं छह नई दुकानों का बुधवार दोपहर 12 बजे उद्घाटन कार्यक्रम रखा था। इसमें शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। एक दिन पहले मंगलवार को कार्यक्रम तय हो चुका था, सिर्फ समय तय होना था। यह भी बुधवार सुबह तय हो गया। लेकिन साढ़े 11 बजे तक मेयर सत्या कौंडल और डिप्टी मेयर शैलेंद्र चौहान को सूचना नहीं दी गई। चंद मिनट पहले हिमुडा के अफसरों ने मेयर सत्या कौंडल को संपर्क किया। मेयर ने कहा कि वह अपने संजौली वार्ड में व्यस्त हैं। कामों का निरीक्षण करने आई हैं। ऐसे में तुरंत मौके पर नहीं पहुंच सकती।
विज्ञापन

डिप्टी मेयर को संदेश के जरिये सूचित किया। वह अचानक मिले संदेश के चलते कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए। हिमुडा की अधीक्षण अभियंता अंजोरी कपूर ने कहा कि वह छुट्टी पर हैं। कहा कि अधिशासी अभियंता ने यह कार्यक्रम रखा था। अभियंता से संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी मेयर बोले, हमें कभी नहीं बुलाया जाता
डिप्टी मेयर शैलेंद्र चौहान ने कहा कि शहर में स्मार्ट सिटी के तहत बन रहीं दुकानों का हिमुडा कई बार उद्घाटन कार्यक्रम करवा चुका है। लेकिन कार्यक्रम में प्रोटोकॉल के अनुसार मेयर और डिप्टी मेयर को कभी नहीं बुलाते। इस बार तो फोन तक नहीं किया गया। चंद मिनट पहले उद्घाटन कार्यक्रम का संदेश मिला।

मंत्री ने कारोबारियों को सौंपी चाबियां
शिमला। शहर की सब्जी मंडी में तैयार की गईं छह नई दुकानों का शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बुधवार को लोकार्पण किया। कारोबारियों को दुकानों की चाबियां सौंपते हुए मंत्री ने कहा कि शहर में इसी तरह 467 नई दुकानें बनाई जाएंगी। अभी 182 दुकानों के टेंडर अवार्ड किए जा चुके हैं और 61 दुकानें तैयार कर दुकानदारों को सौंपी हैं। राम बाजार में भी नई दुकानों का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर में सर्कुलर रोड को चौड़ा करने, ओवरहेड ब्रिज बनाने, व्यावसायिक परिसर, पार्किंग, कैफे और लिफ्ट लगाने आदि जैसे काम किए जा रहे हैं जिससे जनता को लाभ मिल सके। मंत्री ने सब्जी मंडी में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के भी निर्देश दिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed