{"_id":"6117d2b08ebc3ee043018980","slug":"match-drawn-between-lahaul-spiti-and-hamirpur-barsar-news-sml3804249179","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौल स्पीति और हमीरपुर के बीच ड्रा हुआ मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहौल स्पीति और हमीरपुर के बीच ड्रा हुआ मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन। अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम अमतर में अंतर जिला स्तरीय अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा मैच ड्रा हो गया है। हमीरपुर और लाहौल स्पीति के मध्य खेले गए मैच में शुक्रवार को पहले दिन लाहौल स्पीति ने पहली पारी में नौ विकेट के नुकसान पर 90 ओवर में 208 रन बनाए। जबकि हमीरपुर शनिवार को अपनी पहली पारी में 35.5 ओवर में 83 रन पर आलआउट हो गई।
हमीरपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अंशुल ने सर्वाधिक 29 रनों का योगदान दिया। अन्य खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए। लाहौल स्पीति की ओर से गेंदबाजी करते हुए कृष्णा ने पांच विकेट, अभिषेक ने तीन, सुजल और सक्षम ने एक एक विकेट हासिल किया। स्पीति के टीम ने दूसरी पारी में खेलते हुए 26 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाए। इसमें आदित्य ने 35 रन और अभिषेक ने 15 रनों का योगदान दिया। हमीरपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए दिशांत ने तीन विकेट, अस्मित ने और पीयूष ने एक-एक विकेट हासिल किया।
लाहौल स्पीति की टीम ने हमीरपुर की टीम को दूसरी पारी खेलने का न्योता दिया। हमीरपुर की टीम ने अपनी दूसरी पारी में खेलते हुए चार खिलाड़ियों के नुकसान पर 114 रन बनाए। हमीरपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए दानिश ने 53 रन, वास्तव ने 36, अंशुल 20 रन बनाकर नाबाद रहे। मैच ड्रा रहा और इस मैच में लाहौल स्पीति की टीम को तीन अंक और हमीरपुर को एक अंक प्राप्त हुआ।