{"_id":"5bc1d698bdec22694e6b6755","slug":"massive-rock-falling-on-car-woman-died-in-lahaul-spiti-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बोलेरो जीप पर गिरा पत्थर, महिला की मौत, तीन लोग बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती बोलेरो जीप पर गिरा पत्थर, महिला की मौत, तीन लोग बाल-बाल बचे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
Updated Sat, 13 Oct 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनजातीय क्षेत्र लाहौल के उदयपुर के रोहलीनाला में चलती बोलेरो पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया, जिससे महिला की मौत हो गई है। इसके अलावा तीन अन्य लोग बच गए हैं। उदयपुर पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मनाली-किलाड़ सड़क पर एक जीप जा रही थी। इस दौरान जब गाड़ी रोहलीनाला के पास पहुंची तो पहाड़ी से अचानक एक पत्थर जीप का शीशे तोड़कर उसमें सवार महिला पर जा गिरा। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन
मृतक महिला की पहचान सुमित्रा देवी (35) निवासी अजोग, पांगी के रूप में हुई है। चालक सहित अन्य तीन लोग सुरक्षित हैं। हादसे की सूचना मिलते ही उदयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे एसएचओ उदयपुर मोती राम ने कहा कि तीनों लोग सुरक्षित हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि पांगी को जोड़ने वाला किलाड़ रोड खराब व तंग है। पहाड़ी से गुजरने वाले इस मार्ग पर पत्थर गिरते रहते हैं।