भूस्खलन से मलबे में दबी जेसीबी, भवन को भी खतरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैहली-जुनगा रोड पर सोमवार देर रात भूस्खलन होने से एक जेसीबी मलबे में दब गई। इस भूस्खलन से पहाड़ी पर बने एक भवन को भी खतरा पैदा हो गया है। इसे खाली करवा दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह मेयर कुसुम सदरेट, डिप्टी मेयर राकेश शर्मा, अधिशासी अभियंता समेत जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार हादसे में किसी को चोटें नहीं लगी है।
जुनगा रोड किनारे स्थित इस प्लाट पर कटिंग का काम चल रहा था। प्लॉट की मालिक महिला मजदूरों से खुदाई का काम करवा रही थी। सोमवार देर शाम जेसीबी की मदद से खुदाई में निकला मलबा हटाया गया।
भवन को खतरा, खाली करवाया गया
इसके बाद चालक जेसीबी को यहीं खड़ी कर घर चला गया। देर रात पहाड़ी की कटिंग के चलते भूस्खलन हो गया। इससे निचली ओर से खड़ी जेसीबी मलबे में दब गई। पहाड़ी के उपरी तरफ बने एक भवन की नींव खाली हो गई है।
इसका एक हिस्सा पूरी तरह से खाली होने से मकान के गिरने का खतरा पैदा हो गया है। भवनमालिक ने मकान खाली कर दिया है। साथ ही छोटा शिमला थाना में मुकदमा भी दर्ज करवा दिया है।
मेयर कुसुम सदरेट का कहना है कि मौके का दौरा किया गया है। नगर निगम जिला प्रशासन के साथ मिलकर तिरपाल की सुविधा देगा ताकि बरसात के चलते मकान न गिरे।