{"_id":"f8b12b208b79cbc78a03ca2eba04fd29","slug":"mashobra-first-parliament-in-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद प्रतियोगिता में मशोबरा स्कूल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसद प्रतियोगिता में मशोबरा स्कूल अव्वल
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 28 Aug 2014 09:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा में बुधवार को आयोजित खंड स्तरीय संसद प्रतियोगिता में मशोबरा स्कूल ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में मशोबरा, गुम्मा और बल्देयां स्कूल के छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन
समिति प्रभारी पंकज चौहान ने बताया कि इस दौरान स्कूलों ने छात्रों ने प्रतियोगिता में विधानसभा, राज्य सभा और लोक सभा की सांकेतिक कार्यवाही का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में सदन के सदस्यों की पहचान, प्रतिपक्ष के तीखे सवाल व सत्ता पक्ष की ओर से प्रश्नों के उत्तर दिए जाना, प्रश्न काल, बिलों को पटल पर रखना, सदन की कार्यवाही में विपक्ष को सत्ता पक्ष की ओर से संतोषजनक जवाब न मिलने पर वाकआउट, विधेयक को लेकर छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मशोबरा स्कूल की प्रधानाचार्य शांति स्वरूप ने किया। उन्होंने छात्रों की ओर से युवा संसद में किए गए प्रदर्शन की सराहना की। इस दौरान उन्होंने विजेता टीम को पुरस्कार देकर नवाजा।
राजिंद्र शाशिया की अगुवाई में टीमें गठित की गईं। इस अवसर पर शीतल चौहान, संजीव व सारिका आहूजा ने युवा संसद का सफलता पूर्वक आयोजन किया।