दो हजार किमी के खतरनाक सफर पर निकले रफ्तार के शौकीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारुति सुजुकी रेड डी हिमालय रैली के 19वें संस्करण का मनाली से शुभारंभ हुआ। रैली में 170 प्रतिभागी 110 टीमों में भाग ले रहे हैं। रफ्तार के ये शौकीन सात दिन में दो हजार किलोमीटर का सफर तय करेंगे। रैली का समापन 14 अक्तूबर को लेह में होगा।
हिमालय की वादियों में बसी मनाली के खूबसूरत नजारों के बीच शुरू होने वाली यह रैली दुनिया की सबसे एडवेंचर्स रैलियों में से एक है। रैली 17500 फीट की ऊंचाई पर हो रही है।
यहां तापमान शून्य से 15 डिग्री सेल्सियस नीचे तक जा सकता है। रैली काजा, सरचू, पैंग, लेह, कारगिल और पेन्सी ला से होकर गुजरेगी। इसमें 6 महिला टीमें और 8 आर्मी टीमें भी भाग ले रही हैं। रैली तीन श्रेणियों में विभाजित है।
कठिनतम रास्तों से गुजरेंगे प्रतिभागी
एक्सट्रीम कार्स, एक्सट्रीम बाइक्स और एडवेंचर। रैली का पहला पड़ाव स्पीति जिला का मुख्यालय काजा में होगा। यह क्षेत्र 12,500 फुट की ऊंचाई पर मैदानी इलाका है। इसके बाद रैली सरचू के लिए रवाना होगी। यहां से लेह रवाना होगी। शारीरिक तंदरुस्ती और मानसिक स्फूर्ति की यह अग्नि परीक्षा होगी। इस दौरान प्रतिभागी कठिनतम रास्तों से गुजरेंगे।
यह रैली साहस और सहनशीलता की अग्नि परीक्षा मानी जाती है। रैली में सुरेश राणा, संदीप शर्मा और सम्राट यादव भी शामिल हैं। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के उपाध्यक्ष मार्केटिंग संजीव हांडा ने बताया कि जोश और चुनौतियां देने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम रहते हुए हमने एक और जोशीले सफर को रवाना किया है।