{"_id":"491e0ff3bdf27570ad2a8bc618298f8c","slug":"marriages-palaces-will-now-cut-your-pocket","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी वालों का बजा 'बैंड' जानिए कैसे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी वालों का बजा 'बैंड' जानिए कैसे...
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 22 May 2014 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू शिमला, टुटू और ढली में चल रहे नगर निगम के सामुदायिक केंद्रों में बुकिंग रद करवाने का लोगों का हर्जाना चुकाना पड़ेगा। बुधवार को नगर निगम की फाइनेंस एंड प्लानिंग कमेटी की बैठक में बुकिंग रद करवाने की राशि तय कर दी गई है।
विज्ञापन
अब नगर निगम सदन इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसला लेगा। एक दिन पहले बुकिंग रद करवाने पर लोगों से एडवांस में ली गई राशि से 40 फीसदी कटौती की जाएगी। इससे पहले बुकिंग रद करवाने पर नगर निगम कोई शुल्क नहीं वसूलता था।
विज्ञापन
महापौर संजय चौहान की अध्यक्षता में हुई फाइनेंस एंड प्लानिंग कमेटी की बैठक में संपदा शाखा द्वारा यह प्रस्ताव लाया गया। प्रस्ताव के माध्यम से कहा गया कि सामुदायिक केंद्रों में कई माह पूर्व लोग विवाह और अन्य कार्यक्रमों हेतु बुकिंग करवाते हैं। कई मामलों में बुकिंग को रद करवा दिया जाता है।
विज्ञापन
ऐसे में निगम इन लोगों को एडवांस में ली गई पूरी राशि को लौटाता है। इस कारण निगम को नुकसान उठाना पड़ता है। एकाएक नई बुकिंग भी नहीं हो पाती है। ऐसे में बुकिंग रद करवाने पर कटौती की जानी चाहिए।
बुकिंग की तारीख से एक माह पहले तक किराया राशि से 25 फीसदी, 15 दिन पहले 30 फीसदी, 7 दिन पहले 35 फीसदी और एक दिन पहले बुकिंग रद करवाने पर 40 फीसदी कटौती होनी चाहिए। फाइनेंस एंड प्लानिंग कमेटी ने संपदा शाखा के इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। अब निगम की मासिक बैठक में यह मामला जाएगा।
महंगे हो गए शादी आयोजन
अप्रैल 2014 से राजधानी में शादी, जन्मदिवस सहित अन्य प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए किराए पर दिए जाने वाले सामुदायिक केंद्रों के किराए बीस फीसदी तक बढ़ा दिए हैं। एक दिन के किराए में एक हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। हॉल के अलावा कमरों, डोरमेट्री, लॉन और बिजली के चार्जिज भी बढ़ाए गए हैं।
सामुदायिक केंद्र न्यू शिमला
एकमोडेशन------------------पुराना किराया (रुपये)-------नया किराया (रुपये)
हाल-------------------------5000 प्रतिदिन-------------6000 प्रतिदिन
डबल बेड रूम----------------400 प्रतिदिन----------------500 प्रतिदिन
डोरमेट्री-----------------------50 प्रति बेड-----------------100 प्रति बेड
एक पूजा रूम------------------100 प्रतिदिन प्रति-----------150 प्रतिदिन
एक लॉन----------------------3000 प्रतिदिन----------------4000 प्रतिदिन
बिजली खर्च--------------------600 प्रतिदिन-----------------700 प्रतिदिन
प्रतिभूति राशि हाल---------------5000-----------------------6000
प्रतिभूति राशि लॉन---------------पहले नहीं --------------------4000
प्रतिभूति राशि कमरा--------------पहले नहीं--------------------500
सामुदायिक केंद्र कैथू
एकमोडेशन--------------पुराना किराया (रुपये)-----------नया किराया (रुपये)
एक हाल-----------------3000 प्रतिदिन-----------------4000 प्रतिदिन
सामुदायिक केंद्र ढली
एकमोडेशन-----------पुराना किराया (रुपये)---------------नया किराया (रुपये)
हाल-----------------5000 प्रतिदिन---------------------6000 प्रतिदिन
कमरा-----------------500 प्रतिदिन---------------------600 प्रतिदिन
बिजली खर्च------------800 प्रतिदिन---------------------1000 प्रतिदिन
प्रतिभूति राशि हाल-------5000---------------------------6000
प्रतिभूति राशि कमरा-------पहले नहीं-----------------------600
12.36 प्रतिशत लगेगा सर्विस टैक्स
केंद्र सरकार के आदेशानुसार नगर निगम ने शहर में सेवाएं देने वाले क्षेत्रों को सर्विस टैक्स के दायरे में ला दिया है। सालाना आय पर 12.36 प्रतिशत की राशि वसूल की जाएगी। सामुदायिक केंद्रों में दी जा रही हर सुविधा पर लिए जा रहे किराए पर टैक्स अलग से जोड़ा जाएगा।