{"_id":"54a1b283b74097f585e7802b669be409","slug":"markandeya-temple-rewritten-sudra-mahant-arrested-at-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्कंडेय मंदिर में फिर लिखा 'शूद्र' महंत गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्कंडेय मंदिर में फिर लिखा 'शूद्र' महंत गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Sun, 04 Jan 2015 11:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्कंडेय मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर में विवादित शब्द लिखने का मामला और उलझता जा रहा है। मंदिर की दीवार पर फिर लिख दिया गया है कि ‘शूद्र मंदिर में प्रवेश न करें’।
विज्ञापन
पुलिस ने मंदिर के महंत बाबा केवल पुरी के खिलाफ पीसीआर एक्ट की धारा तीन और सात के तहत मामला दर्ज कर लिया है। महंत पर ये आठवां केस है। विवादित शब्द लिखने के बाद बाबा धूना लगाकर पहरे पर बैठ गया था।
विज्ञापन
शनिवार रात 8.30 बजे महंत और उसके एक अनुयायी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी भूपेंद्र कंवर ने इसकी पुष्टि की है।
गत माह हाईकोर्ट ने एसडीएम को निर्देश दिए थे कि वे मंदिर में साइन बोर्ड लगाकर स्थिति स्पष्ट करें कि मंदिर में सभी समुदाय और वर्ग के लोग प्रवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
एसडीएम सदर डॉ. एमएल मेहता ने स्वयं मौके पर जाकर हाईकोर्ट के आदेश की पालना की। लेकिन, इन शब्दों को मिटाकर फिर विवादित शब्द लिख दिए गए हैं। ऐसा तीसरी बार हुआ है।
मंदिर परिसर में तैनात पुलिस कर्मी यशपाल की शिकायत पर पुलिस ने बाबा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि महंत ने कुछ दिन पहले शूद्र शब्द को भी परिभाषित किया था, लेकिन इसे भी मिटा दिया गया।
पुलिस सूत्रों की मानें तो शूद्र शब्द पर कानूनन जातिगत आधार पर कोई मामला दर्ज नहीं होता। क्योंकि यह शब्द कानूनी किताबों में जाति के दायरे में नहीं आता। लिहाजा, पुलिस के लिए भी मामला सुलझाना पेचिदा हो गया है।
एएसपी भूपेंद्र सिंह कंवर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीसीआर (प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट) एक्ट के तहत बाबा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले में कानूनविदों की राय ली जा रही है।