{"_id":"5af58eec4f1c1bd9408b46db","slug":"many-player-injured-during-playing-in-playground-with-dust-and-stones","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धूल-कंकरीट के मैदान में करवा दिए मैच, कई खिलाड़ी चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूल-कंकरीट के मैदान में करवा दिए मैच, कई खिलाड़ी चोटिल
अमर उजाला ब्यूरो, जाहू (हमीरपुर)
Updated Sat, 12 May 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बार हमीरपुर जिला के भोरंज में करवाई जा रही राष्ट्रीय सब जूनियर टारगेटबाल प्रतियोगिता में नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। खिलाड़ियों के लिए खेलने की सही व्यवस्था, बिजली और पानी की समस्या के चलते प्रतियोगिता के आयोजन पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
कंकरीट और धूल के मैदान में खेले खिलाड़ियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। मैदान में मैच खेलते समय खिलाड़ियों को धूल और मिट्टी से काफी परेशानी हुई। इस कारण खिलाड़ियों को चोटें भी आई हैं।
विज्ञापन
निजी विवि भोरंज के खेल परिसर में हुई तीन दिवसीय पांचवीं राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता में हिमाचल सहित 17 राज्यों के खिलाड़ियों और अधिकारियों ने भाग लिया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए बनाए गए खेल मैदान को लेकर सभी खिलाड़ी हैरान थे।
विज्ञापन
आनन-फानन में किया गया खेल के मैदान का निर्माण
खेल के मैदान का निर्माण कुछ ही दिनों में आनन-फानन में किया गया है। वीरवार शाम को करीब 5:45 बजे लड़कियों का फाइनल मैच दिल्ली और हिमाचल की टीम के बीच खेला गया।
दूसरी तरफ लड़कों के वर्ग का भी मैच चला हुआ था। दोनों मैच सात बजे तक भी खत्म नहीं हुए। खेल के मैदान में उड़ती धूल, मिट्टी और अंधेरे की वजह से खिलाड़ियों को बॉल टारगेट करने के लिए नहीं दिखाई दे रहा था।
उधर, टारगेटबाल खेल के फाउंडर सोनू शर्मा का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में पहली बार यह प्रतियोगिता हुई है। खेल का मैदान नया होने की वजह से खिलाड़ियों को धूल, मिट्टी और कंकरीट से परेशानी हुई है। लेकिन आगे इस संबंध में ध्यान रखा जाएगा।