फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   many died in landslide in himachal pradesh mandi rescue operations underway

हिमाचल के मंडी में पहाड़ दरकने से हादसा, मलबे में दबे 50 लोग, 17 शव निकाले

Sun, 13 Aug 2017 06:28 PM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप Updated Sun, 13 Aug 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
many died in landslide in himachal pradesh mandi rescue operations underway

पठानकोट-मंडी नेशनल हाइवे पर शनिवार रात को एक बड़ा हादसा हो गया। एनएच पर उरला- जोगिंद्रनगर के पास कोटकरूपी में रात के अंधेरे में पहाड़ी दरकी और अपने साथ यात्रियों से भरी दो बसों सहित कई अन्य वाहनों को भी ले गई। चंद सेकेंड में तबाही का जो भयावह मंजर देखने को मिला, उसे बयां करना कठिन है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र ‌सिंह ने कहा कि वे खुद मौके का जायजा लेने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेना और पुलिस की टीमें रेस्कयू में लगी हुई हैं। प्रशासन की तरफ से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। स्‍थानीय लोग भी रेस्कयू में मदद कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इस हादसे में कई और लोगों की जान जाने की आशंका है अभी तक 17 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। 50 के दबे होने की आशंका है। शनिवार रात दो बजे के करीब पहाड़ी से मलबा गिरा और कई वाहनों को अपने साथ दूर तक ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जिले के तीन मुख्य एनएच पर भू-स्खलन से घंटो बाधित, थमी रफ्तार

बताया जा रहा है कि कोटकरूपी में दो बसें रात को चाय-पानी के लिए रुकी थीं। इसके अलावा कई और वाहन भी यहां पर खड़े थे।  जैसे ही ऊपर से पहाड़ी दरकी दोनों बसों के अलावा वहां पर खड़े कई और वाहन भूस्खलन की चपेट में आ गए। एचआरटीसी की बसों में एक कटड़ा-मनाली रुट पर जा रही बस थी। 

बस के चालक ने ऊपर से मलबा आता देखा और सवारियों को भागने को कहा। वहीं चम्बा से मनाली जा रही बस में हताहतों की संख्या अधिक हो सकती है। ये बस मलबे के साथ एनएच से 1 किलोमीटर नीचे बह गई है। इस बस में 45 सवारियां होने की आशंका है। इसके अलावा वहां आसपास खड़े कई और वाहन भी मलबे में दफन हो गए हैं। 

मंडी-कुल्लू मार्ग वाहनों के लिए पूरी तरह से बंद

many died in landslide in himachal pradesh mandi rescue operations underway

मंडी प्रशासन की ओर से मंडी से कुल्लू तक के लिए इस एनएच को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इसी बीच एक घंटे के लिए वाहन चलाने की अनुमति दी जाएगी। 

इस मार्ग का सारा ट्रैफिक वाया कमाद- कोटला- कुल्लू कर दिया है। इसके अलावा इस मार्ग का सारा ट्रैफिक तीन रूटो जोगिंद्रनगर- घटासनी-झटींगरी- मंडी, जोगिंद्रनगर- धर्मपुर- कोटली- मंडी तथा जोगिंद्रनगर, नौली -पद्दर- मंडी कर दिया है।

उधर प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है ये नंबर हैं 01905-226201, 202,203 इसके अलावा परिवहन निगम की ओर से भी हेल्पलाइन नंबर जारी किया है जो 01905235538 और मोबाइल नंबर 9418001051

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed