फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहाड़ दरकने से मलबे में दबी बसें, अब तक 17 शव निकाले, 50 के दबे होने की आशंका

Sun, 13 Aug 2017 06:27 PM IST
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर Updated Sun, 13 Aug 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh At least 50 feared dead after landslide sweeps away two buses in Mandi

हिमाचल प्रदेश के जोगिंदर नगर के समीप एनएच पर पहाड़ दरकने से दो बसें मलबे  में दब गई हैं। अब तक 17 शव बरामद किए गए हैं। 50 के करीब लोगों के दबे होने की आंशका है। मुख्यमंत्री वीरभद्र ‌सिंह ने कहा कि वे खुद मौके का जायजा लेने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेना और पुलिस की टीमें रेस्कयू में लगी हुई हैं। प्रशासन की तरफ से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। स्‍थानीय लोग भी रेस्कयू में मदद कर रहे हैं। 

Himachal Pradesh At least 50 feared dead after landslide sweeps away two buses in Mandi

हादसा इतना भयानक है कि बसों के परखच्चे उड़ गए हैं। वहीं ग्राउंड जारी पर मंजर बेहद भयावह है। मिली जानकारी के मुताबिक पठानकोट-मंडी नेशनल हाईव पर शनिवार रात हादसा हुआ।  एनएच पर उरला- जोगिंद्रनगर के पास कोटकरूपी में रात के अंधेरे में पहाड़ी दरकी और अपने साथ यात्रियों से भरी दो एचआरटीसी बसों को भी साथ ले गई।

Himachal Pradesh At least 50 feared dead after landslide sweeps away two buses in Mandi

चंद सेकेंड में तबाही का जो भयावह मंजर देखने को मिला उसे बयां करना कठिन है। इस हादसे में अब तक 17 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं करीब 50 लोगों के मलबे  में दबे होने आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal Pradesh At least 50 feared dead after landslide sweeps away two buses in Mandi

सेना और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर लगी हुई हैं। रात दो बजे के करीब पहाड़ी से मलबा गिरा और कई वाहनों को अपने साथ दूर तक ले गया। बताया जा रहा है कि कोटकरूपी में दो बसें रात को चाय पानी के लिए रुकी थीं। इसके अलावा कई और वाहन भी यहां पर खड़े थे।

विज्ञापन
Himachal Pradesh At least 50 feared dead after landslide sweeps away two buses in Mandi

जैसे ही ऊपर से पहाड़ी दरकी दोनों बसों के अलावा वहां पर खड़े कई और वाहन भूस्खलन की चपेट में आ गए। एचआरटीसी की बसों में एक कटड़ा-मनाली रुट पर जा रही बस थी। बस के चालक ने ऊपर से मलबा आता देखा सवारियों को भागने को कहा। वहीं चम्बा से मनाली जा रही बस में हताहतों की संख्या अधिक हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed