Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Many auspicious coincidences are being made on Kalashtami fast on 14th

Shimla News: कालाष्टमी व्रत 14 को बन रहे कई शुभ संयोग

Thu, 11 Sep 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Many auspicious coincidences are being made on Kalashtami fast on 14th
व्रत की तिथि सुबह पांच बजे से शुरू
विज्ञापन

भगवान काल भैरव की पूजा से मिलता है लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। पंचांग के अनुसार कालाष्टमी व्रत आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 14 सितंबर को होगा। व्रत की तिथि 14 सितंबर को सुबह 5:00 से 15 सितंबर दोपहर 3:00 बजे तक रहेगी। इस दिन सिद्धि योग, रवि योग और शिववास योग बन रहे हैं।

यह दुर्लभ योग बनने के कारण इस दिन की गई पूजा से न केवल भगवान काल भैरव प्रसन्न होते हैं, बल्कि शिवजी और सूर्य देव की कृपा भी प्राप्त होती है। इस दिन सच्चे मन से की गई पूजा से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी हो सकती है और जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलती है। इस दिन बन रहे योग से विशेष महत्व और लाभ प्राप्त होता है। इनमें सिद्धि योग कार्याें में सफलता दिलाने वाला है। सूर्य देव से संबंधित रवि योग बहुत प्रभावशाली होता है। इस योग में की गई पूजा और उपाय व्यक्ति को रोगों से मुक्ति और शत्रुओं पर विजय दिलाते हैं। शिववास योग तब बनता है जब भगवान शिव का वास माता पार्वती के साथ होता है। इस योग में की गई पूजा और अभिषेक सीधे भगवान शिव तक पहुंचता है, जिससे उनकी कृपा प्राप्त होती है और भक्तों के सभी दुख दूर होते हैं। मिडल बाजार के शिव मंदिर के पंडित वासुदेव शर्मा ने बताया कि इन तीनों योगों के एक साथ होने से कालाष्टमी व्रत का महत्व बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि इस दिन व्रत धारक 14 सितंबर को रात में व्रत पारण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article