फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Manoj and Amit will receive the 'Rahveer Samman'

Shimla News: मनोज और अमित को मिलेगा राहवीर सम्मान

Wed, 13 Aug 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Manoj and Amit will receive the 'Rahveer Samman'
उत्तराखंड के उत्तरकाशी के लिए जरूरी
विज्ञापन

वाहन दुर्घटना के घायल के बचाई थी जान
शिमला के रिज मैदान पर होंगे सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। उत्तराखंड के उत्तरकाशी के रहने वाले मनोज कुमार और अमित चौहान को शिमला के रिज मैदान पर 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में राहवीर के सम्मान से नवाजा जाएगा। दोनों ने जुब्बल के धंसर में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अपनी जान जोखिम में डालकर गहरी खाई में उतरकर बाहर निकाला था।


इनकी बहादुरी और निस्वार्थ सेवा को देखते हुए सरकार ने इन्हें राहवीर सम्मान देने का फैसला लिया है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी के गांव बलावत के रहने वाले मनोज कुमार ने बताया कि 28 मई 2025 को वह जुब्बल के धंसर में अपने रिश्तेदारों के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इनके साथ अमित चौहान निवासी गांव दुछानु जिला उत्तरकाशी भी थे। वह तिलाना धंसर के पास पहुंचे तो एक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। यह देखकर उन्होंने अपनी गाड़ी को रोका और देखा दुर्घटनाग्रस्त वाहन करीब 1000 मीटर गहरी खाई में गिरा था। गाड़ी में सवार अक्षय नाम का व्यक्ति करीब 100 मीटर नीचे घायल अवस्था में फंसा था। इसके बाद रस्सी के सहारे दोनों करीब 100 मीटर नीचे उतरे और घायल को सड़क तक पहुंचाया। इस पूरे बचाव अभियान में करीब तीन घंटे का समय लगा। इसके बाद अन्य लोगों की मदद से घायल को रोहड़ू अस्पताल पहुंचाया। एक दिन पहले ही उन्हें प्रशासन से सूचना मिली है कि उन्हें राहवीर के सम्मान से नवाजा जा रहा है। आम लोगों को घायलों की मदद के लिए प्रेरित करने के लिए केंद्र सरकार ने राहवीर योजना शुरू की है। इसके तहत 25,000 रुपये के नगद इनाम के साथ मदद करने वालों को सम्मानित किया जाता है। एसएसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया कि दोनों व्यक्तियों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर घायल की जान बचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article